https://www.choptaplus.in/

मौसम अलर्ट: पश्चिमी हरियाणा औऱ उत्तर राजस्थान मे जल्द ही होगी झमाझम बारिश

पटियाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, दिल्ली में होगी झमाझम बारिश:
 
barish logo

मौसम अलर्ट: पश्चिमी हरियाणा औऱ उत्तर राजस्थान मे शुरू हुई गरज़ के साथ तेज़ बारिश, जल्द ही पटियाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, दिल्ली में होगी झमाझम बारिश:

सक्रिय WD का असर बीते 2 दिनों से हिमालय के तराई क्षेत्र में बना हुआ है। कल शाम से आज सुबह तक पंजाब के मध्य व पुर्वी भागो, हरियाणा के उत्तरी व पुर्वी इलाकों, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर भारत मे कही हल्की कही भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है।

पाकिस्तान पर मौजूद बादल कमजोर हो गए हैं। लेकिन नए बादलों का निर्माण इस समय हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र जिले पर हो रहा है।

वही राजस्थान के भी हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर,  जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, बारा जिले पर गरज़दार बादलों का निर्माण शुरू हो चुका है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां भी शुरू हो चुकी है।

अगले कुछ घंटों में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,
दिल्ली, रोहतक, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला व यमुनानगर  में बादलवाही के बीच गरज चमक के साथ कहीं हल्की कहीं तेज़ बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

पंजाब के संगरूर, पटियाला, मानसा में सघन बादलवाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है।
वही लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, रूपनगर, होशियारपुर, बरनाला, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में बादलवाही के बीच हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी।

राजस्थान के उत्तरी श्रीगंगानगर, उत्तर व पुर्वी हनुमानगढ़, पुर्वी चूरू, झुंझुनू अलवर, दोसा, करौली, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ जिले में बादलो की गरज़ चमक व आँधी के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी होने की प्रबल संभावना है।

शाम तक बादलो के प्रसार में बढ़ोतरी होगी और साथ ही उनमें जबरदस्त फुटाव भी देखने को मिलेगा। बादलो के आगे बढ़ जाने पर नई जानकारी दे दी जाएगी।

Rajasthan