हरियाणा के किसानों की मौज! हिसार खरीफ मेले में CM सैनी ने कर दिया ये सबसे बड़ा ऐलान
हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित खरीफ कृषि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएम ने प्रदेश के किसानों को उन्नत खेती की नई राह दिखाई। इसी कड़ी में उन्होंने 11 करोड़ 67 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से गोकुलपुरा में बनकर तैयार हुए मोटे अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया।
करीब 64 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस आधुनिक अनुसंधान केंद्र का मुख्य फोकस प्रदेश में बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों की नई और उन्नत किस्में तैयार करने पर होगा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हिसार में आयोजित खरीफ कृषि मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
— DPR Haryana (@DiprHaryana) March 23, 2026
उन्होंने गोकुलपुरा में 64 एकड़ क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोटे अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने चौधरी…
मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के वैज्ञानिकों के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कृषि विशेषज्ञों ने जल संरक्षण और फसल विविधीकरण (क्रॉप डायवर्सिफिकेशन) के क्षेत्र में जो नए शोध किए हैं, वो प्रदेश की किसानी को अच्छी पैदावार करने में बहुत मदद करेगें।

जलवायु परिवर्तन के दौर में 'क्लाइमेट-स्मार्ट कृषि' पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि अब पारंपरिक तरीकों से हटकर नई तकनीक अपनाने का वक्त आ गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ईजाद की गई आधुनिक मशीनों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ये यंत्र न केवल खेती को आसान बना रहे हैं बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाले खर्च के बोझ को भी काफी हद तक कम रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इन अत्याधुनिक कृषि मशीनों और नई बीज तकनीकों के जमीनी स्तर पर इस्तेमाल से खेती पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल बन रही है। इस पूरी कवायद के पीछे सरकार और कृषि विभाग का सीधा मकसद है कि राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करना है।
