https://www.choptaplus.in/

जानिए कैसे ले ,अनुसूचित जाति के किसानों की जमा टोकन राशि की गई रिफंड

कृषि विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के दौरान जिला के अनुसूचित जाति किसानों की जमा टोकन राशि की गई रिफंड
 
PM Kisan Yojana:  क्या आपके मन मे भी यही सवाल है कि, पीएम किसान 14 किस्त कब आएगी 2023?

जिला के अनुसूचित जाति के किसानों की जमा टोकन राशि की गई रिफंड

उप कृषि निदेशक डा. बाबू लाल ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के दौरान जिला के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय टोकन मनी के रुप में 10 हजार रुपये की राशि जमा करवाई गई थी।

उन सभी किसानों की टोकन राशि मुख्यालय द्वारा किसानों के खातों में वापिस जमा करवा दी गई है।


उन्होंने बताया कि जिले में कुल 979 किसानों में से 62 किसानों की राशि किसी कारण से रिफंड नहीं हो पाई है।

किसान अपनी टोकन राशि जरूर चैक करें तथा जिन किसानों की राशि जमा नहीं हो पाई है वो किसान 10 दिन के अंदर-अंदर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करके कार्यालय सहायक कृषि अभियंता सिरसा में सम्पर्क करें

ताकि बचे हुए किसानों की रिफंड राशि की सूची को मुख्यालय में भेजकर अवगत करवाया जा सके।

 
Rajasthan