Rajasthan/ Nohar: राजस्थान की नोहर मंडी में आज तिल और मूंग के भाव सबसे ऊपर रहे। मंडी में तिल की सबसे ऊंची बोली 23,000 रुपये तक गई, जबकि मूंग अधिकतम 8,085 रुपये पर बिका। इसके साथ ही सरसों, ग्वार, चना और कनक (गेहूं) की खरीद के ताज़ा भाव भी सामने आए हैं।
नोहर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान सांकेतिक फोटो
पीली सरसों 7800 और अरंडी 6445 रुपये तक बिकी मंडी में आज तिलहन फसलों में पीली सरसों 7,000 से लेकर 7,800 रुपये के बीच बिकी है। वहीं सामान्य सरसों के भाव 5,800 से 6,200 रुपये तक रहे। इसके अलावा अरंडी की खरीद 5,500 से शुरू होकर 6,200 और अधिकतम 6,445 रुपये पर हुई। तिल का न्यूनतम भाव 8,500 रहा जो ऊपर में 23,000 रुपये तक पहुंच गया।
चना, ग्वार, कनक और जौ की खरीद में यह रहा भाव अनाज और दलहन फसलों की बात करें तो नोहर मंडी में आज चना 5,350 से 5,396 रुपये के बीच बिका। ग्वार की बोली 4,500 से शुरू होकर 5,190 रुपये तक गई। कनक (गेहूं) 2,400 से 2,480 रुपये और जौ 1,700 से 1,993 रुपये के भाव पर बिका। वहीं, मूंग के भाव अलग-अलग ढेरी और क्वालिटी के हिसाब से 5,800, 6,800, 7,500 और अधिकतम 8,085 रुपये रहे।