https://www.choptaplus.in/

सिरसाः मंडी में फसल बेचने जा रहा किसान की बाल-बाल बचा जान, बदहाल सड़क के कारण गहरे गड्ढे में धंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

 
Tractor trolley stuck in a pothole on the broken roads of Sirsa grain market

सिरसा: गेहूं और सरसों के सीजन से ठीक पहले सिरसा अनाज मंडी की खस्ताहाल सड़कों ने किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह मंडी के एक बड़े गड्ढे में माल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली धंस गई और पलटते-पलटते बची। मंडी एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर सीजन से पहले सड़कें ठीक नहीं हुईं, तो मंडी में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मंडी की इन टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए एसोसिएशन कई बार संबंधित विभागों को चिट्ठी लिख चुका है। पिछले दिनों इस मुद्दे पर मार्केट कमेटी के सचिव और मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ (SDO) व जेई (JE) के साथ आढ़तियों की एक विशेष बैठक भी हुई थी। इस बैठक में अधिकारियों ने जल्द ही सड़क बनवाने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक जमीन पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

Sirsa Mandi Bad Roads Condition

गुरुवार सुबह हुई घटना को लेकर मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढे में ट्रॉली धंसना सीधे तौर पर अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। गनीमत रही कि ट्रॉली पूरी तरह पलटी नहीं, वरना किसान की फसल तो बर्बाद होती ही, साथ ही पीछे आ रहे अन्य किसानों के लिए भी रास्ता बंद हो जाता।

सिरसा: फसल खरीद के नए नियमों से भड़के किसान और आढ़ती, 11 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम का ऐलान

आने वाले दिनों में गेहूं और सरसों की बंपर आवक के चलते मंडी में ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भारी भीड़ रहेगी। प्रधान प्रेम बजाज ने प्रशासन से कड़े शब्दों में अपील की है कि हादसों को रोकने के लिए बिना किसी देरी के सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। अगर समय रहते सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो सीजन के दौरान किसानों को अपना माल बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Rajasthan