चौकी गोलबाजार पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में असल सप्लायर को काबू कर भेजा जेल।
आरोपी गगनदीप को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।
Jul 3, 2025, 15:12 IST
पकडे गये आरोपी गगनदीप द्वारा ही आरोपी संजय कुमार को हेरोइन(चिट्टा) बेचा गया था
डबवाली 03 जुलाई । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान चौकी गोलबाजार पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में असल तस्कर गगनदीप पुत्र सोहनलाल निवासी वार्ड न. 04 मंडी डबवाली को काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी चौकी गोलबाजार सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि दिनांक 06.06.2025 को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने गांव 07.13 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी संजय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी वार्ड न. 03 मंडी डबवाली को काबू कर जेल भेजा था ।
पकडे गये आरोपी गगनदीप द्वारा ही आरोपी संजय कुमार को हेरोइन(चिट्टा) बेचा गया था । आरोपी गगनदीप को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।
