https://www.choptaplus.in/

जानें ज्योतिष शास्त्र में दाईं आंख का फड़कना , इन घटनाओं की तरफ करता है, इशारा।

अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो यह अशुभ माना जाता है।
 
 दाईं आंख का फड़कना
पुरुषों में दाईं आंख फड़कने का अर्थ बहुत ही अच्‍छा माना जाता है।

             

आंख का फड़कना यूं एक सामान्‍य प्रक्रिया है, लेकिन  शास्‍त्र में इसके अपने अलग मायने हैं। अंगों के फड़कने की प्रक्रिया को कुछ लोग बहुत सामान्‍य मानते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे शकुन और अपशकुन भी मानते हैं।

  आज हम आपको बताते  हैं समुद्र शास्‍त्र में दाईं आंख फड़कने का क्‍या अर्थ होता है और अगर ऐसा हो तो आने वाले समय में आपके साथ क्‍या-क्‍या घटनाएं होने की आशंका रहती है। महिलाओं और पुरुषों में दाईं आंख फड़कने के अलग-अलग मतलब होते हैं।

अंगों का फड़कना रोजाना की आम बात है। कभी कोई अंग फड़कता है तो कभी कोई। लेकिन अगर आपकी दाईं आंख फड़के तो यह महज एक संयोग नहीं है, ये वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है।

समुद्र शास्‍त्र में महिलाओं और पुरुषों की दाईं आंख के फड़कने का अलग-अलग मतलब होता है। साथ ही यह दाईं आंख का फड़कना यह बताता है कि आने वाले वक्‍त में आपके साथ क्या-क्‍या हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि महिलाओं और पुरुषों दोनों में दाईं आंख फड़कने का क्‍या मतलब होता है और यह भविष्‍य के बारे में क्‍या-क्‍या बताता है।

महिलाओं में दाईं आंख फड़कने का मतलब

अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि उसे आने वाले समय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उसका किसी से विवाद हो सकता है या किसी तरह की परेशानी आ सकती है। लोग इसे एक चेतावनी की तरह देखते हैं।

महिलाओं के साथ हो सकती हैं ये घटनाएं

दायीं आंख का फड़कना आमतौर पर मुश्किलों का संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर या ऑफिस में झगड़ा हो सकता है। यह मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। आपके काम अटक सकते हैं या अधूरे रह सकते हैं। इसे चुनौतियों या कठिनाइयों का संकेत माना जाता है।

पुरुषों में दाईं आंख फड़कने का मतलब

पुरुषों में दाईं आंख फड़कने का अर्थ बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। पुरुषों में दाईं आंख फड़कना एक शकुन के रूप में देखा जाता है। किसी शुभ कार्य को करने जा रहे हैं और आपकी दाईं आंख फड़कने लगे तो समझ जाइए आपका वह काम बिना किसी बाधा के सरलता से पूर्ण हो जाएगा। पुरुषों में दाईं आंख फड़कना धन लाभ का भी संकेत माना जाता है।

पुरुषों को होगा इन मामलों में लाभ पुरुषों की दाईं आंख फड़कने पर उनका कोई पुरानी रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आपकी नौकरी पक्‍की हो सकती है और सामाजिक या सरकारी मान्यता मिल सकती है। दाईं आंख अगर फड़के तो समझ लीजिए कि आपका किसी बड़े आदमी से संपर्क होने वाला है। साथ ही आपके लिए नौकरी में प्रमोशन या कोई पुरस्कार मिलने के योग बन सकते हैं।

Rajasthan