https://www.choptaplus.in/

महाशिवरात्रि पर ग्रहों की युति से बन रहा त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों का जाग जाएगा भाग्य

चंद्रमा भी 18 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है।
 
SIV
फरवरी माह में कुंभ राशि में एक साथ तीन ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ने वाला है।

Chopta plus news.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ या फिर अशुभ पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में एक साथ तीन ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में विराजित है। इसके साथ ही 13 फरवरी को सूर्य ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे, वहीं चंद्रमा भी 18 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। इस शुभ योग के कारण इन तीन राशियों के विशेष लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि

कुंभ राशि में तीनों ग्रहों की युति होने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। क्योंकि इस राशि में तीनों ग्रहों की युति 11वें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।

वृषभ राशि

त्रिग्रही योग इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को लिए सूर्य, चंद्रमा और शनि की युति से धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में भी मुनाफा ही मुनाफा मिलेगा।

मकर राशि

इस राशि में सूर्य,चंद्रमा और शनि की युति से बन रहा त्रिग्रही योग दूसरे भाव में बन रहा है। इस भाव को वाणी और धन का स्थान माना जाता है। ऐसे में मकर राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अपनी वाणी से आप कई कार्यों में सफलता पा सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि में त्रिग्रही योग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशियों की हर इच्छा पूरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

Rajasthan