https://www.choptaplus.in/

घर के आंगन में लगाएं तुलसी का पौधा, होगा सुख-समृद्धि का वास

जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हो, वहां देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है।
 
tulsi
हिंदू घरों में तुलसी के पौधे की रोज पूजा की जाती है।

         धार्मिक मान्यताओं में तुलसी के पौधे को काफी महत्व दिया गया है। हिंदू घरों में तुलसी के पौधे की रोज पूजा की जाती है। रोज तुलसी के पौधे को रोज़ जल दिया जाता है और सुबह-शाम तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाया जाता है।  जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हो, वहां देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलता है। तुलसी का पौघा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

उत्तर या पूर्व में लगाएं पौधा

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के आंगन में या आवास परिसर में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। तुलसी को पौधे को घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

सुख-समृद्धि का वास

ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तुशास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है। इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

वातावरण शुद्ध होता है

तुलसी के पौधे का औषधीय दृष्टि से भी काफी महत्व है। आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी में औषधीय गुणों का खजाना छिपा है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियां दूर रहती हैं। तुलसी के नियमित सेवन से कई तरह के रोगों से बचाव होता है।

भगवान विष्णु को प्रिय

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में भगवान विष्णु का वास होता है। जिस घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

Rajasthan