https://www.choptaplus.in/

Weeckly Rashifal . जानियें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का दूसरा सप्ताह .

जुलाई का दूसरा हफ्ता सभी राशि वालों के लिए हेल्थ, बिजनेस, करियर, लव हिसाब से कैसा रहेगा,
 
rasi

मेष राशि वालों को इस सप्ताह कुछ कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती ह

वृषभ राशि वालों की सप्ताह की शुरुआत में अधिक भागदौड़ हो सकती है।

मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह किसी प्रकार की परेशानियां घेर सकती हैं।


जुलाई का दूसरा हफ्ता सभी राशि वालों के लिए हेल्थ, बिजनेस, करियर, लव हिसाब से कैसा रहेगा, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। सिंह राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभकारी साबित होने वाला है। वहीं, कन्या और तुला राशि वालों को सावधानी रखने की जरूरत है।


हम सभी जानते हैं कि हर दिन नया होता है। राशियों के लिहाज से देखा जाए, तो ग्रहों की स्थिति हमारा आने वाला समय तय करती है। राशिफल के अनुसार, 08 जुलाई से 14 जुलाई 2024 तक का यह सप्ताह कई राशि वालों के लिए लकी, तो कई के लिए अनलकी साबित होने वाला है। ऐसे में पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं कि सभी राशियों के यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।


मेष (Aries)


इस सप्ताह मेष राशि वालों को कुछ कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको कुछ गंभीर बीमारियों से राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने लव पार्टनर के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं।


वृषभ (Taurus)


सप्ताह की शुरुआत में आप अधिक भागदौड़ हो सकती है। शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार में भारी घाटा देखने को मिलेगा। करियर में सफलता के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। लव पार्टनर के साथ कुछ मुद्दों को लेकर बहस हो सकती है।

मिथुन (Gemini)


इस सप्ताह आपको किसी प्रकार की परेशानियां घेर सकती हैं। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ हो सकता है। मित्रों से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इ करियर में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको करियर में सफलता मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ आपका पुराना विवाद खत्म हो जाएगा।

सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की के लिए नए रास्ते खोलेगा। यह समय काफी शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप आर्थिक रूप से थोड़े चिंतित रह सकते हैं। करियर के लिहाज से समय सकारात्मक रहेगा। आपकी लव लाइफ में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

कन्या (Virgo)
यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। आर्थिक स्थिति को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। आपको अपने करियर में सफलता के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आपका लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने के लिए कह सकता है।

तुला (Libra)


इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन आपको सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। इस समय आपको अपने करियर में सफलता नहीं मिलेगी। आप अपनी लव लाइफ में पार्टनर से दूरी बना सकते हैं। आपका मन अशांत रह सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)


यह सप्ताह आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। आपको अपना काम करने के लिए दूसरों से मदद मांगनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। यह लाभकारी होगा। इस सप्ताह आप अपने करियर में सफल रहेंगे। आपकी अपने पार्टनर के साथ कुछ बहस हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु (Sagittarius)
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में बड़े लाभ की संभावना है। करियर में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी लव लाइफ में खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर (Capricorn)
यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ भरा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहना रहेंगे। स्वास्थ्य के कारण भी आपके खर्चे बढ़ेंगे। इस सप्ताह आपको करियर में सफलता मिलना मुश्किल है। आपकी अपने लव पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें।

कुंभ (Aquarius)
इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले काफी सोचें-समझें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी प्रकार का नुकसान आपको हो सकता है। करियर में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपका लव पार्टनर कुछ दिनों के लिए आपसे दूर रह सकता है। गलतफहमी पैदा हो सकती है। गुस्से में फैसला न लें।

मीन (Pisces)
मीन राशि वालों को इस सप्ताह बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। इस सप्ताह आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Rajasthan