https://www.choptaplus.in/

Tirupati Balaji Loan Story: "क्या तिरुपति बालाजी ने कर्ज लिया था? जानिए सोना-चांदी चढ़ाने की असली वजह"

 
क्या तिरुपति बालाजी ने कर्ज लिया था? जानिए सोना-चांदी चढ़ाने की असली वजह"

ChoptaPuls News: Tirupati Balaji Loan Story: तिरुपति बालाजी मंदिर, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है, भगवान विष्णु के अवतार तिरुपति बालाजी से जुड़ा हुआ एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां लाखों भक्त हर साल दान करते हैं, जिसमें नकद, सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान शामिल होते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भगवान तिरुपति बालाजी को एक बार कर्ज लेना पड़ा था? इस कर्ज का संबंध एक प्राचीन पौराणिक कथा से है।

कहानी के अनुसार, एक बार महर्षि भृगु बैकुंठ में भगवान विष्णु के पास गए और उन्हें शेषनाग पर सोते हुए पाया। इससे क्रोधित होकर महर्षि भृगु ने भगवान विष्णु को लात मार दी। भगवान विष्णु ने शांत रहते हुए महर्षि का पैर पकड़ लिया और पूछा कि क्या उनके पैर में चोट तो नहीं आई। महर्षि के इस अपमानित व्यवहार से लक्ष्मी माता नाराज हो गईं और बैकुंठ छोड़कर पृथ्वी पर चली गईं।

माता लक्ष्मी की खोज करते हुए भगवान विष्णु ने पाया कि वह पृथ्वी पर पद्मावती के रूप में जन्मी हैं। भगवान विष्णु ने पद्मावती से विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। विवाह के लिए धन की आवश्यकता हुई, और तब भगवान विष्णु ने धनाध्यक्ष कुबेर से कर्ज लिया। उन्होंने कुबेर से यह वचन लिया कि वह इस कर्ज और उसके ब्याज को कलियुग के अंत तक चुका देंगे।

इस कथा के अनुसार, तिरुपति बालाजी के भक्त मानते हैं कि भगवान पर कर्ज है, इसलिए वे मंदिर में बड़े स्तर पर दान करते हैं। यह दान भगवान के कर्ज चुकाने का एक रूप माना जाता है।

Rajasthan