https://www.choptaplus.in/

रोज एक कच्ची प्याज खाने से दूर रहेगी सर्दी-खांसी:ठंड में दांतों में नहीं होगी सिहरन, खाना भी ठीक से पचेगा

सर्दियों में प्याज खा सकते हैं। यह ठंड के दिनों के लिए सूपरफूड है। इसे पावर हाउस ऑफ एनर्जी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में प्याज खाकर कैसे अपनी सेहत बनाएं।

 
piyaj
किचन में प्याज सबसे कॉमन चीज है। सब्जी हो या सलाद, करी हो या कोई मसालेदार डिश, प्याज मिलाने पर खाने का टेस्ट बढ़ जाता है।

     

किचन में प्याज सबसे कॉमन चीज है। सब्जी हो या सलाद, करी हो या कोई मसालेदार डिश, प्याज मिलाने पर खाने का टेस्ट बढ़ जाता है। गर्मियों में तो लू से बचने के लिए लोग प्याज खाते हैं। लेकिन क्या सर्दियों में प्याज खा सकते हैं? जवाब हैं हां।

सर्दियों में प्याज खा सकते हैं। यह ठंड के दिनों के लिए सूपरफूड है। इसे पावर हाउस ऑफ एनर्जी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में प्याज खाकर कैसे अपनी सेहत बनाएं।

कान में नहीं होगी सनसनाहट

डाइटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद बताती हैं कि ठंड के दिनों में भी हर दिन मिडिल साइज (करीब 60 से 80 ग्राम वजन) की एक प्याज खानी चाहिए। प्याज में बैक्टीरिया से लड़ने के गुण होते हैं। इसे खाने से सामान्य जुकाम, खांसी, बुखार से राहत मिलती है। कई लोग सर्दी के दिनों में कानों में सनसनाहट की शिकायत करते हैं। उन्हें हर दिन कच्ची प्याज खानी चाहिए। इससे उन्हें कानों में सनसनाहट नहीं होगी।

ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर

सर्दियों में लोग एक्सरसाइज कम करते हैं। इससे हाथ-पैर के जॉइंटस में लचीलापन कम हो जाता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी कम होता है इसलिए ऐंठन और दर्द की शिकायतें आम होती हैं। प्याज में मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल्स मौजूद होते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

एक कटी प्याज में डाइट का 13% विटामिन C

एक कटी प्याज में हमारी डाइट का 13% विटामिन C होता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करता है। शोधों में बताया गया है कि नियमित रूप से प्याज खाई जाए तो कैंसर होने का रिस्क कम हो जाता है। प्याज में ऑर्गेनोसल्फर कंपाउंड पाए जाते हैं। इनमें से कुछ ऑर्गेनोसल्फर ट्यूमर के ग्रोथ को रोक देते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। लैटिन अमेरिका में एक स्टडी के अनुसार, जिन महिलाओं ने नियमित रूप से प्याज खाया, उनमें से 67% में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम था।

प्याज खाइए, दांतों में नहीं होगी सिहरन

ठंड के दिनों में लोग अक्सर दांतों में सिहरन की शिकायत करते हैं। खासकर ठंडा पानी पीने पर दांतों में तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे में प्याज रामबाण की तरह काम करती है। हर दिन कच्ची प्याज खाने से दांतों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। मुंह में छाले नहीं पड़ते और मुंह का स्वाद भी बढ़िया हो जाता है। मसूड़ों में इंफेक्शन नहीं होता।

हडि्डयां होती हैं मजबूत

प्याज को फ्लैवोनॉयड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें फाइबर और प्री-बायोटिक्स प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। डाइट में प्याज रहने से शरीर में कैल्शियम आसानी से घुल जाता है। इससे हडि्डयों को मजबूती मिलती है। हार्ट के लिए भी यह बहुत उपयोगी है।

पेट की बीमारियां होती हैं ठीक

प्याज में फाइबर होने की वजह से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें फोलेट होने से पेट की बीमारियां ठीक होती हैं। भूख लगती है।

Rajasthan