https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी कलां के आरोही मॉडल स्कूल में 280 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा, 30 मार्च को आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से एडमिशन शुरू

 
Students giving entrance exam for admission at Aarohi Model School Nathusari Kalan in Sirsa

चौपटा/सिरसा: खंड के गांव नाथूसरी कलां स्थित आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र (2026-27) के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। रविवार को छठी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 280 विद्यार्थियों ने अपना भाग्य आजमाया। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस अहम परीक्षा का परिणाम 30 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा, जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

स्कूल के मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।  इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 321 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 280 परीक्षार्थी ने परीक्षा  दी। इस दौरान किसी भी तरह की कोई तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कत नहीं आई और पूरा स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद रहा। 

1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी विधिवत प्रवेश प्रक्रिया

प्रिंसिपल मनोज कुमार ने जानकारी दी है कि शिक्षकों द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि 30 मार्च को तय समय पर नतीजे घोषित किए जा सकें। उसके बाद 1 अप्रैल 2026 से ही स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परिणाम वाले दिन स्कूल के नोटिस बोर्ड पर सूची जरूर देखें।
 

Rajasthan