https://www.choptaplus.in/

पहली बार BJP के कब्जे में गई थी दरभंगा सीट, 8 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

एक निर्दलीय प्रत्याशी मिथिलेश महतो भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 
darbanga
भाजपा ने गोपाल जी ठाकुर और राजद ने ललित कुमार यादव को इस सीट से टिकट दिया था।


दरभंगा में चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ था। अब 4 जून को रिजल्ट आना है। इस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने गोपाल जी ठाकुर और राजद ने ललित कुमार यादव को इस सीट से टिकट दिया था। इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। इसके अलावा इस सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी मिथिलेश महतो भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


दरभंगा का चुनावी परिणाम 4 जून को आना है। दरभंगा लोकसभा सीट पर पहली बार भाजपा को 1999 में जीत मिली थी। कीर्ति आजाद पहली बार भाजपा से 1999 में सांसद बने थे। इसके बाद 2009 और 2014 में उन्होंने जीत हासिल की।


राजद के अली अशरफ फातमी 1991 में पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1996, 1998 व 2004 में भी उन्होंने जीत हासिल की। साल 2019 के चुनाव परिणाम पर नजर डालें, तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने राजद के प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्धकी को 2,67,979 वोटों से हराया था।


गोपाल जी ठाकुर को इस चुनाव में 5,86,688 वोट मिले थे। राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को 3,18,689 वोट मिले। पिछली लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाया था।

छह विधानसभा सीटों में से पांच एनडीए के पास
दरभंगा लोकसभा क्षेत्र (Darbhanga Lok Sabha Chunav Result) में 6 विधानसभा सीटें हैं। गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक स्वर्णा सिंह हैं। हालांकि, उन्होंने वीआइपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था और बाद में भाजपा में शामिल हो गयीं। वहीं, बेनीपुर विधानसभा सीट से जदयू के विनय कुमार चौधरी विधायक हैं।

अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के मिश्री लाल यादव विधायक हैं। जो वीआइपी के टिकट पर चुनाव जीते थे और बाद में भाजपा का दामन थाम लिया। दरभंगा ग्रामीण सीट से राजद के ललित कुमार यादव विधायक हैं।
दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के संजय सरावगी विधायक हैं। वहीं, बहादुरपुर विधानसभा सीट से भी जदयू के मदन सहनी विधायक हैं।

दरभंगा में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम
गोपाल जी ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी
दुर्गा नन्द महावीर नायक, बहुजन समाज पार्टी
ललित कुमार यादव, राष्ट्रीय जनता दल
किशोर कुमार दास, अखिल भारतीय परिवार पार्टी
रंजीत कुमार राम, वाजिब अधिकार पार्टी
रजनीश कुमार, जनतंत्र आवाज पार्टी
सरोज चौधरी, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा
मिथिलेश महतो, निर्दलीय

Rajasthan