जलवायु परिवर्तन पर हिंदी में निबंध .
जलवायु का मतलब किसी क्षेत्र में लंबे समय तक औसत मौसम से होता है। जब किसी क्षेत्र विशेष के औसत मौसम में बदलाव आता है तो उसे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) कहते हैं।
Updated: Jul 10, 2024, 18:29 IST

1. जलवायु परिवर्तन क्या है?
2. जलवायु परिवर्तन के क्या परिणाम हैं .
धरती पर अनुकूल जलवायु के कारण ही यहां जीवन संभव है, लेकिन इसमें लगातार हो रहे बदलाव के कारणों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ाई है। जीवाश्म ईंधन आदि को जलाने से वातावरण में तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन को जलवायु परिवर्तन या क्लाइमेट कहा जाता है। सदियों से जलवायु में बड़े स्तर पर हो रहे परिवर्तन से जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इन दिनों उद्योग और शहरीकरण से इस परिवर्तन में तेजी देखी गई है।
जलवायु का मतलब किसी क्षेत्र में लंबे समय तक औसत मौसम से होता है। जब किसी क्षेत्र विशेष के औसत मौसम में बदलाव आता है तो उसे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) कहते हैं। जलवायु एक ऐसा अ हम पहलू है जो दुनिया के हर इंसान के जीवन से जुड़ा हुआ है। जलवायु की दशा हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करती है। मानवीय तथा कुछ प्राकृतिक गतिविधियों के कारण जलवायु की दशा बदल रही है। हाल के वर्षों और दशकों में गर्मी के कई रिकॉर्ड टूट गए हैं:
इन सब कारणों से जलवायु में परिवर्तन आ रहा है, जिसे जलवायु परिवर्तन की संज्ञा दी जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है, कि जलवायु में हो रहे परिवर्तन (Negative changes in climate) पृथ्वी पर रहने वाले जीवों के लिए बहुत ही खतरनाक सिद्ध होंगे। हालांकि जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों के प्रति सरकारें जागरूक हो रही हैं और लोगों को भी जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों के प्रति आगाह करने की जरूरत है। हमारे देश भारत के लिए राहत की बात है कि वर्ष 2024 में जलवायु प्रदर्शन सूचकांक में सातवें स्थान पर रहा जो बीते वर्ष 2023 में 8वें नंबर पर था। इसमें अभी भी काफी सुधार की जरूरत है।
जलवायु परिवर्तन एक बेहद गंभीर मुद्दा है जिसस जाग रुक करवाने के लिए विद्यालयों में छात्रों को भी जलवायु परिवर्तन पर लेख लिखने का कार्य दे दिया जाता है या फिर कभी-कभी परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए जलवायु परिवर्तन पर निबंध लिखने से संबंधित प्रश्न पूछ लिए जाते हैं।
ग्रीनहाउस प्रभाव गैसें जैसें - वायुमंडल में वितरीत कार्बन डाईऑक्साइड, मेथेन, जलवाष्प आदि के द्वारा सूर्य के प्रकाश की ऊष्मा के भाग को अवशोषित कर लिया जाता है, इसी घटना को ग्रीनहाउस प्रभाव कहा जाता है।
जीवाश्म ईंधन का प्रयोग- जीवाश्म ईँधन के प्रयोग के कारण ग्रीनहाउस गैसों खासकर कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर वायुमंडल में बढ़ता जा रहा है। लगभग 33% कार्बन डाईऑक्साइड जीवाश्म ईँधनों के प्रयोग को माना जाता है।
1. जलवायु परिवर्तन क्या है?
किसी क्षेत्र विशेष की परंपरागत जलवायु में होने वाले बदलाव को जलवायु परिवर्तन कहा जाता है। जलवायु में आने वाले परिवर्तन के प्रभाव को एक सीमित क्षेत्र में अनुभव किया जा सकता है और पूरी दुनिया में भी। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन की स्थिति गंभीर दिशा में पहुँच रही है और पूरे विश्व में इसका असर देखने को मिल रहा है।