https://www.choptaplus.in/

मेरा भारत महान पर निबंध

भारत की संस्कृति विश्व में सबसे अनोखी और विविधता से भरी हुई है। यहाँ हर धर्म और संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं।
 
tirnga
भारत विश्व में एक महत्वपूर्ण लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है।क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है।

                     

भारत एक महान देश है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।भारत एशिया के प्रमुख विकासशील देशों में से एक है। भारत विश्व में एक महत्वपूर्ण लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है।क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है।

सांस्कृतिक विशेषताएं

भारत की संस्कृति विश्व में सबसे अनोखी और विविधता से भरी हुई है। यहाँ हर धर्म और संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। सभी एक दूसरे के त्योहारों को मनाते हैं।यहाँ विभिन्न प्रकार की वेशभूषा, खानपान, भाषा और बोलियाँ बोली जातीं हैं।इतनी बोलियाँ और भाषाएँ होने पर भी संपूर्ण राष्ट्र की एक राजभाषा हिंदी है। जो पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है। इतनी विभिन्नताओ के बावुजूद भी भारत में अनेकता में एकतायहाँ की प्रमुख सांस्कृतिक विशेषता है।

भौगोलिक क्षेत्र और देश के संसाधन

भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। जो विश्व का 2.4% है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वतमाला है, दक्षिण में पठारी भूमि है। पूर्व में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है ,तो वहीं पश्चिम में देश का सर्वाधिक सूखा और बंजर थारमरूस्थल स्थित है। भारत के उत्तरी मध्य भाग में विश्व का सर्वाधिक उपजाऊ मैदान गंगा का मैदानस्थित है। गंगा नदी से बनने वाला डेल्टा सुंदरबन डेल्टाविश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। मेरे देश में वन संपदा भी एक महत्वपूर्ण संसाधन है। विभिन्न प्रकार के खनिज संसाधनों से देश की भूमि सुसज्जित है।

भारत की कानून व्यवस्था

भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के बाद आधिकारिक तौर पर भारत एक गणराज्य के रूप में घोषित किया गया। 1949 को देश का संविधान लागू हुआ, जिसमें विश्व के सभी संविधानों की विशेषताएं मौजूद हैं मेरे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

देश के प्रत्येक नागरिक को समान कर्तव्य और अधिकार प्राप्त हैं। देश में वर्तमान समय में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्य हैं।

भारत के शासन की प्रमुख विशेषता , राज्य सरकारों का स्वतंत्र होते हुए भी केंद्र सरकार के प्रति उत्तरदायी होना है।

विज्ञान क्षेत्र में भारत का योगदान

भारत ने दुनिया को गिनती सिखाने से लेकर, दुनिया की सर्वोत्तम स्टील बनाकर सदियों पहले से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया है।

भारत के प्रमुख वैज्ञानिक आर्यभट, जगदीश चन्द्र बसु, डॉक्टर होमी भाभा, डॉक्टर सी वी रमन, ए पी जे अब्दुल कलाम, टीपू सुल्तान आदि महान व्यक्तियों ने भारत के वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भारत के महान व्यक्तित्व

भारत प्राचीन काल से ही महान शासक और शूरवीरों की जन्म भूमि रहा है। क्षत्रपति शिवाजी ,महाराणा प्रताप, महात्मागांधी , टीपू सुल्तान, अब्दुल कलाम आज़ाद, बाबा साहेब अम्बेडकर ,रवीन्द्रनाथ टैगोर ,विवेकानंद आदि महान लोगों ने भारत में जन्म लेकर इस जन्मभूमि को गौरवान्वित किया है।

भारत की कुछ विशेष बातें

सिंधु घाटी की सभ्यता का विकास भारत में हुआ जो विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है।

भारत कृषि प्रधान देश है।

भारत विश्व का एक बड़ा लोकतंत्रात्मक व्यवस्था वाला देश है ।

भारत में जनसंख्या संसाधन विश्व का भावित संसाधन है।

हिमालय पर्वतमाला विश्व की नवीनतम वलित पर्वतमाला है।

गंगा का मैदान विश्व का सर्वाधिक उपजाऊ मैदान है।

भारत में द्वी सदनात्मक शासन प्रणाली व्यवस्था है।

भारत में 22 भाषाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है।

हिन्दी पूरे राष्ट्र की राजभाषा है।

Rajasthan