सैनिक स्कूल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें लास्ट डेट।
Chopta plus: राजस्थान में सैनिक स्कूल में नई भर्ती आ गई है। अगर आप टीचिंग-नॉन टीचिंग जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो यह बढ़िया मौका है। सैलरी भी बढ़िया मिल रही है।
किसी अच्छे स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी जॉब का अपडेट आ गया है। राजस्थान के सैनिक स्कूल झुंझुनू में पीजीटी, टीजीटी, आर्ट मास्टर, म्यूजिक टीचर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, यूडीसी, एलडीसी क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है।
इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं आवेदन स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssjhunjhunu.com के जरिए चालू है। जो आखिरी तारीख 28 जून 2025 तक जारी रहेगी।
जानें पद की डिटेल्स
सैनिक स्कूल झुंझुनू भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत है। जिसमें टीचिंग-नॉन टीचिंग पद पर बढ़िया नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? यह जानकारी आप नीचे टेबल से भी देख सकते हैं।
पद का नाम वैकेंसी
पीजीटी (इंग्लिश) 01
पीजीटी (फिजिक्स) 01
पीजीटी (केमिस्ट्री) 01
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) 01
पीजीटी (फिजिक्स) 01
पीजीटी (मैथ्स) 01
पीजीची (केमिस्ट्री) 01
टीजीटी सोशल साइंस 01
पीईएम/पीटीआई कम मैट्रॉन 01
आर्ट मास्टर 01
म्यूजिक टीचर 01
ऑफिसर सुपरिटेंडेंट 01
लैबोरेट्ररी असिस्टेंट 01
यूडीसी 01
एलडीसी 01
Sainik School PGT Teacher Qualification: योग्यता
सैनिक स्कूल पीजीटी सरकारी नौकरी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री न्यूनतन 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही बीएड किया होना जरूरी चाहिए।
वहीं टीजीटी सोशल साइंस के लिए चार ग्रेजुएशन इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स बीए/बीएड संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए।
या आर्ट्स में जियोग्राफी, पॉलिटिकस साइंस, इकॉनोमिक्स, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री में से दो विषय के साथ ग्रेजुएशन हो और बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
