https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में 7 मई से कॉलेज एडमिशन के लिए खुलेंगे पोर्टल, जानें सिरसा के टॉप कॉलेज, कोर्स, फीस और रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

 
Haryana College Admission 2026 Sirsa Colleges List with Contact Details

हरियाणा के कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग (DHE) ने 7 मई से ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल (admissions.highereduhry.ac.in) खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 12वीं पास कर चुके छात्र अपने मनपसंद अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पूरी दाखिला प्रक्रिया को परिवार पहचान पत्र (PPP) से जोड़ा गया है। फॉर्म भरते समय छात्रों को 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण और जाति/आय प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

सिरसा के प्रमुख सरकारी और एडेड कॉलेज

सिरसा जिले में उच्च शिक्षा के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं, जहां दाखिले के लिए हर साल हजारों छात्र फॉर्म भरते है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU) से संबद्ध इन कॉलेजों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के कई कोर्स उपलब्ध हैं। सरकारी शिक्षण संस्थानों में गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज (GNC) हमेशा से ही मेरिट वाले छात्रों की पहली पसंद रहता है। इसके अलावा, लड़कियों के लिए गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन और सी.एम.के. (C.M.K.) नेशनल गर्ल्स कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान हैं जो छात्राओं को सुरक्षित और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल प्रदान करते हैं।

प्राइवेट और सेल्फ फाइनेंस संस्थानों में भी ढेरों विकल्प

जो छात्र बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड कोर्सेज में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए जिले में कई सेल्फ-फाइनेंस्ड (S.F.S.) कॉलेज मौजूद हैं। इनमें जन नायक चौधरी देवी लाल मेमोरियल कॉलेज (JCD) और शाह सतनाम जी कॉलेज (लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग) प्रमुख हैं। इन कॉलेजों में पारंपरिक डिग्रियों के अलावा जनसंचार (Mass Communication), बायोटेक और ऑनर्स कोर्सेज की भी अच्छी सुविधा है।

सिरसा के टॉप 5 पॉलिटेक्निक कॉलेज: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एडमिशन शुरू, जानें सभी कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन डेट और कोर्स की डिटेल

सिरसा के कॉलेजों की पूरी डिटेल: कोर्स और संपर्क सूत्र

छात्रों की सहूलियत के लिए सिरसा के प्रमुख कॉलेजों में उपलब्ध कोर्सेज, अनुमानित फीस और कॉलेज प्रशासन के संपर्क सूत्र नीचे दिए गए हैं ताकि छात्र घर बैठे ही अपनी शंकाएं दूर कर सकें। (ध्यान दें: फीस में विषय और प्रैक्टिकल के आधार पर मामूली बदलाव हो सकता है और सीटों की एग्जैक्ट संख्या डीएचई पोर्टल पर कॉलेज और कैटेगरी के अनुसार उपलब्ध रहेगी)।

कॉलेज का नाम उपलब्ध प्रमुख कोर्सेज एडमिशन इंक्वायरी नंबर औसत सालाना फीस (अनुमानित)
गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज, सिरसा B.A., B.Com, B.Sc. (Computer Sc., Non-Med & Med), BCA 01666-220902, 94163-79611 ₹5,000 - ₹8,000
C.M.K. नेशनल गर्ल्स कॉलेज B.A., B.Com., B.Sc., BCA, BBA, BMC 01666-240289, 240091 ₹8,000 - ₹12,000
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन, सिरसा B.A. और B.Com 01666-225777, 94162-16362 ₹4,000 - ₹7,000
जेसीडी (JCD) मेमोरियल कॉलेज B.A., B.Com, B.Sc.(Hons), BCA, B.A. Mass Comm 01666-238120, 98961-35105 ₹15,000 - ₹25,000
शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज B.A., B.Com, B.Sc., BCA 01666-238506, 98120-23381 ₹12,000 - ₹20,000
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज B.A., B.Com, B.Sc., BCA 01666-238502, 94164-13336 ₹12,000 - ₹20,000
Rajasthan