https://www.choptaplus.in/

जानें 10वीं के बाद मैथ्स, साइंस या कॉमर्स; कौन सा विषय खोलेगा करियर का कौन सा रास्ता।

मेडिकल में नॉन मेडिकल में किस तरफ करियर रहेगा।
 
chopta plus
फिजिक्स और मैथ्स बहुत पसंद है तो आप PCM लेकर इंजीनियर बनने का रास्ता अपना सकते हैं।

Chopta plus: करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 22 में आपका स्वागत है। इस पूरे हफ्ते हम पेरेंट्स के सवालों के जवाब दे रहे हैं। आज हमारे पास दो पेरेंट्स के सवाल हैं।

सवाल- मेरे बेटे के 10वीं में 89%परसेंट मार्क्स हैं। मेडिकल में नॉन मेडिकल में किस तरफ करियर रहेगा। उसके IT में 100 में से 99 मार्क्स आए हैं। फिर भी करियर के लिहाज से कौनसी फील्ड बेहतर रहेगी।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं-

सवाल- मेरे बच्चे को 10वीं में मैथ्स में अच्छे नंबर मिले हैं। बेटे को CA बनाना है और MBA भी करवाना है। उसे कॉमर्स दिलवाएं या मैथ्स दिलाएं।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर प्रीथा अजित बताती हैं-

आप PCB, PCM या कॉमर्स कोई भी रास्ता चुन सकते हैं। अगर IT में उसको इंटरेस्ट है तो वो इन ऑप्शन को चुन सकता है

PCMB/PCM+IT में ऑप्शन

हेल्थ केयर सेक्टर

बायो इंफॉर्मेटिक्स

हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स

बायो टेक्नोलॉजी

ये आप इन दोनों फील्ड से कर सकते हैं। फिजिक्स और मैथ्स बहुत पसंद है तो आप PCM लेकर इंजीनियर बनने का रास्ता अपना सकते हैं। लेकिन अगर फिजिक्स और केमिस्ट्री पसंद नहीं है तो मैथ्स और कॉमर्स का रास्ता अपनाईए।

अगर बच्चा मैथ्स में अच्छा है तो आगे जाकर बच्चा साइंस से 11वीं, 12वीं कर सकता है। अगर साइंस कमजोर है तो कॉमर्स के साथ मैथ्स लें। इसके बाद आप चार्टड अकाउंटेंट की तैयारी कर सकते हैं। CA के साथ एक ग्रेजुएशन कोर्स जरूर करें। जिससे आप MBA कर सकते हैं।

Rajasthan