https://www.choptaplus.in/

पत्र -लेखन . टूटी -फूटी सड़कों की और ध्यान देते हुए नगर परिषद को पत्र ।

हम आपका ध्यान नगर की सड़कों की दयनीय दशा की और आकृष्ट   करना चाहते हैं । 
 
पत्र
नगर की अधिकांश सड़कें टूट चुकी हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

   सेवा में ,

   अध्यक्ष महोदय ,

   नगर -परिषद

     सिरसा । 

   महोदय ,

                                                                                           

                                            सविनय निवेदन यह है कि इस पत्र द्वारा हम आपका ध्यान नगर की सड़कों की दयनीय दशा की और आकृष्ट   करना चाहते हैं । नगर की अधिकांश सड़कें टूट चुकी हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़कें जगह-जगह से टूटी हुई हैं। कई स्थानों पर  गहरें गढ़े हो चुकें हैं . जिसकी वजह से  इनमें पानी भर जाता है और कई बार दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं।

टूटी हुई सड़कों पर पानी जमा हो जाने से मच्छर -मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे बीमारी फैलने का भय बना रहता है। नगर की कई   सड़कें पर पानी जमा होने से  आना-जाना बड़ा कठिन हो जाता है। आस-पास की बस्तियों में बदबू फैल गई है। नगर की सड़कों की यथाशीघ्र मरम्मत करवाएँ ताकि नगर के लोग सुविधापूर्वक उन पर से   आ -जा सकें तथा मच्छर -मक्खियों के प्रकोप से बच सकें।

                   सधन्यवाद ।

भवदीय ,

मोहन 

मंत्री , नगर सुधार सभा ,

सिरसा 

दिनाक -23 जुलाई ,2024 

Rajasthan