सिरसा में MBA समेत इन 3 डिग्री कोर्स के लिए मिलेगी विशेष स्कॉलरशिप, जॉब के साथ पढाई करने वालों को मिलेग विशेष लाभ
सिरसा। उच्च शिक्षा हासिल करने और करियर में तरक्की चाहने वाले सिरसा के युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलायतन विश्वविद्यालय और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन डिग्री कोर्स पर विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की है। यह छूट एमबीए (MBA), एमसीए (MCA), मास्टर इन मास कम्युनिकेशन और एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित) जैसे अहम कोर्स में दाखिले पर मिलेगी। इन कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
डिजिटल पढ़ाई से समय और पैसे की बड़ी बचत
करियर काउंसलर और शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अनिल धानुका के मुताबिक, आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई सबसे असरदार और सुविधाजनक माध्यम बन गई है। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से घर बैठे डिग्री हासिल कर छात्र और कर्मचारी अपना कीमती समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं। ये ऑनलाइन कोर्स मैनेजमेंट, आईटी, मीडिया, पत्रकारिता और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भविष्य बनाने के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी काफी मददगार हैं।

नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं, प्रमोशन में मिलेगा फायदा
इस स्कॉलरशिप और ऑनलाइन कोर्स का सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो कहीं नौकरी कर रहे हैं। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपना काम छोड़े बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उच्च शिक्षा की डिग्री पूरी होने पर विभागीय नियमों के तहत उन्हें प्रमोशन और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।

सीमित सीटों पर ही लागू है स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप योजना के तहत केवल सीमित सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों से इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है ताकि वे कड़े मुकाबले वाले इस दौर में खुद को बेहतर बना सकें। योजना, दाखिले या करियर से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 92666-02967 पर संपर्क किया जा सकता है।
