https://www.choptaplus.in/

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का 12वीं ओर 10वीं का रिजल्‍ट जारी ऐसे करें चैक

 
practical file for class 12 cbse


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्‍ट जारी करने के एक घंटे बाद अब 10वीं का रिजल्‍ट भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nicin या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं में 93.60% स्‍टूडेंट्स पास हुए
इस साल क्लास 10 में 2,238,827 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 2,095,467 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। इस साल 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 93.60% रहा। इस साल 10वीं का पास पर्सेंटेज 0.48% बढ़ा है। 2023 में ये 92.12% था। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 94.75% है जबकि लड़कों का 92.71% है।

CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए
इस बार 12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में पासिंग पर्सेंटेज 0.65% बढ़ा है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 6.40% ज्यादा है। इस बार 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्‍ट बेस्‍ट
CBSE क्लास 12 के रिजल्ट में 99.91% के साथ त्रिवेन्द्रम एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रीजन बना है। वहीं, प्रयागराज का रिजल्ट 78.25 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा है। वहीं, 10वीं क्‍लास में भी त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्‍ट 99.75% रिजल्‍ट के साथ बेस्‍ट रहा है। दूसरे नंबर पर 99.60 पासिंग पर्सेंटेज के साथ विजयवाड़ा रीजन है। तीसरे नंबर पर 99.30% के साथ चेन्नई रीजन है। सबसे खराब रिजल्‍ट गुवाहाटी रीजन का 77.94% है। क्लास 10 में भी सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेन्द्रम रीजन का है। त्रिवेन्द्रम रीजन का पासिंग पर्सेंटेज 99.75 है। दूसरे नंबर पर 99.60 पासिंग पर्सेंटेज के साथ विजयवाड़ा रीजन है। तीसरे नंबर पर 99.30% के साथ चेन्नई रीजन है।

दिल्ली में 94.97% स्टूडेंट्स पास हुए
दिल्ली रीजन में 2,95,792 छात्रों ने CBSE क्लास 12वीं बोर्ड एग्जाम दिया था और 2,80,925 स्टूडेंट्स पास हुए। दिल्ली में 94.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पूर्वी दिल्ली में स्टूडेंट्स का रिजल्ट प्रतिशत 94.51% रहा और पश्चिमी दिल्ली में 95.64% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

इस साल कुल 16,33,730 स्टूडेंट्स ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और कुल 16,21,224 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम में 14,26,420 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

1,16,145 स्टूडेंट्स को मिले 90% से अधिक मार्क्स
CBSE क्लास 12वीं के फाइनल एग्जाम में 24,068 स्टूडेंट्स को 95% या उससे अधिक मार्क्स मिले, जो पास हुए कुल स्टूडेंट्स का 1.48% है। वहीं, 1,16,145 स्टूडेंट्स ने 90% या उससे ज्यादे मार्क्स हासिल किए। यह पास हुए कुल स्टूडेंट्स का 7.16% है।

CTSA का रिजल्ट 99.23%
इस साल CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट सेंट्रल तिब्बतन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन (CTSA) का 99.23%, जवाहर नवोदय विद्यालय का 98.81%, गवर्नमेंट एडेड का 91.42%, गवर्नमेंट का 88.23% और इंडिपेंडेट स्कूल्स का 87.70% रहा।

इस बार भी जारी नहीं की जाएगी मेरिट लिस्ट, टॉपर का नाम
पिछले साल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कोई मेरिट लिस्ट रिलीज नहीं की गई थी। बोर्ड से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने कहा था कि स्टूडेंट्स के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटिशन न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने मेरिट लिस्ट न जारी करने का फैसला लिया था।

इस साल भी बोर्ड एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। किसी टॉपर का नाम भी अनाउंस नहीं किया जाएगा। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए फाइनल एग्जाम और इंटरनल एसेसमेंट में मिलाकर सभी सब्जेक्ट्स में ओवर ऑल 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है।

Rajasthan