https://www.choptaplus.in/

करनाल में 2 नाबालिगों समेत 9 महिलाएं लापता, पुलिस जुटी तलाश में .

हरियाणा के करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सात महिलाएं और दो नाबालिग लापता हो गई हैं।
 
gayab

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला भी लापता

मायके आई महिलाएं और उनके बच्चे लापता


हरियाणा के करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सात महिलाएं और दो नाबालिग लापता हो गई हैं। इनमें से दो महिलाएं घरौंडा की अलग-अलग कॉलोनियों की रहने वाली हैं, जिनमें से एक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जबकि तीन महिलाएं अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला भी लापता

घरौंडा निवासी शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पत्नी ने कहा था कि वह बच्चों को सरकारी अस्पताल घरौंडा में टीका लगवाने जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन नेहा का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले भी नेहा 3-4 बार बिना किसी को बताए घर से बाहर गई थी, जो वापस आ जाती थी।

मायके आई महिलाएं और उनके बच्चे लापता

यमुना से सटे एक गांव में तीन बहनें अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं। शिकायतकर्ता भाई ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय बहन, 22 वर्षीय बहन, 17 वर्षीय बहन और उनके बच्चे, जिनमें से एक 14 वर्ष का और दूसरा छह वर्ष का है, लापता हैं।


21 जून को उसके घर पर रहने आए थे। जब 27 जून की सुबह उठकर देखा तो वे सभी गायब थे। शिकायतकर्ता व उनके परिवार ने सभी रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

24 वर्षीय महिला भी लापता

घरौंडा निवासी शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी 27 जून को सुबह 5.30 बजे बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने अपनी पत्नी की आसपास सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। उसने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल व अन्य स्थानों पर भी खोजबीन की है, लेकिन कही पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

लापता महिलाओं और बच्चों के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि वे बेहद चिंतित हैं और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उनकी मदद करेगी।पुलिस ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में महिलाओं व बच्चों के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan