https://www.choptaplus.in/

ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर सिरसा में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

 
brahamkumaris

chopta plus news, बरनाला रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर (brahmkumari shanti sarover)  में देश के 75वें आजादी दिवस का अमृत महोत्सव तिरंगा फहरा कर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके राजयोगिनी बिन्दू बहन जी ने भारतवर्ष के प्रथम आजादी दिवस को याद करते हुए कहा कि यह तिरंगा हमारी आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जब पहली बार इस तिरंगे को लहराया गया था तो हमारे अन्दर भारतीयता का जज़बा था और एकता का बल था जिस कारण हम आजाद देश के नागरिक बने थे| aajadi ka amrit mahotsav

हिंदुओं तथा मुसलमानों का सांझा धार्मिक स्थल गोगामेड़ी, गोगामेडी मेला 2022 का विधिवत शुभारंभ, इस बार के मुख्य पर्व और goga जी के बारे में प्रचलित कथाएं गोगा जी कौन थे?, गोगाजी की घोड़ी का नाम क्या था?

 

आज फिर से हमें अपने भीतर एकता और भारतीयता की मशाल को इस कदर प्रज्वलित करना होगा कि सोने की चिडिय़ा कहा जाने वाला हमारा भारत देश पूरे विश्व के आगे मिसाल हो। बहन जी ने यह भी कहा कि देश की आजा़दी के लिए शहीद हुए जवानों को सिर्फ 15 अगस्त को ही याद किया जाता है |

 

जबकि सच्चे भारतीय को हर पल अपने अमर शहीदों को स्मृति में रख कर देश की एकता और अखण्डता के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए तभी सही अर्थों में इस दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी।

bindu

आयोजन के दौरान संास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया और वन्दे मातरम के जयघोष के साथ तिरंगा फहराया गया।

Rajasthan