https://www.choptaplus.in/

बेटी बचाओ-बेटी-पढ़ाओ अभियान:लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलता है ऋण पर 5 प्रतिशत अनुदान

हरियाणा सरकार लड़कियों-महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है,
 
beti
हरियाणा सरकार लड़कियों-महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है,

हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा लड़कियों/महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।

यह जानकारी देते हुए डीसी अनीश यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार लड़कियों-महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है, ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहें।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी-पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों-महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय कोठी नंबर 248-ए दयानंद कॉलोनी मॉडल टाउन करनाल या दूरभाष नंबर 0184-2202726 पर संपर्क कर सकते हैं।

Rajasthan