https://www.choptaplus.in/

दड़बा कलां में दीवार के झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक ने तोड़ा दम पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुरू की जांच हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

 
darba kalan

चौपटा। गांव दड़बा कलां में दीवार के झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चौपटा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर युवक की मौत का समाचार सुनते ही ग्रामीणों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सिरसा  भादरा मार्ग को जाम कर दिया।  ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और मार्ग खोल दिया गया। नागरिक अस्पताल हिसार में युवक का पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।

राड व तेज हथियार से किया हमला
पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बा कलां निवासी रोशनी पत्नी कालु राम ने बताया कि 13 अगस्त को नहान घर बना रहे थे। हमारी घर की दीवार पड़ोसी नत्थू राम के साथ सांझी लगती हैै। नत्थु रा करीब 5 बजे शाम को अपने घर पर आया और कहने लगा की में दीवार नहीं निकालने दूंगा। इसके बाद गाली गलौच करने लगा। मिस्त्री को काम करने से रोक दिया। उसी समय  नत्थु, सेठी, टेकन ,बिन्टु राम, अमरदीप, सुनिल व एक अमरदीप का भान्जा घर पर आये और गाली गलौच करने लगे।

इसके बाद राजेंद्र कुमार ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर पंचायती राजीनामा करवा दिया। फिर शाम को समय करीब साढ़े सात बजे मैं व मेरा लड़का घर से गांव में मेरी सास के पास जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक व एक अल्टो कार में आए नत्थु राम, सेठी, टेकन ,बिन्टु राम, अमरदीप, सुनिल व एक अमरदीप का भान्जा ने राड व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जब बेटे राजेश को छुड़वाने लगी तो मेरे को थक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद राजेश कई वार कर दिए। जब शोर मचाया तो लोगों को आता देखकर भाग गये।

 हिसार में चल रहा था उपचार
झगड़े में गंभीर रूप से घायल राजेश को दड़बा कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिला कराया गया। इसके बाद सिरसा रैफर कर दिया। सिरसा में दो दिन उपचार के बाद हिसार के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां राजेश का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान वीरवार रात्रि दो बजे उसने दम तोड़ दिया।

sirsa

darba kalan

nathusari chopta news

Rajasthan