https://www.choptaplus.in/

हरियाणा के डोभी गांव में युवक की बेरहमी से हत्या, मृतक की पत्नी भी घर से गायब,

 
sunil dobhi
11 महीने पहले सुनील की राजस्थान के भादरा क्षेत्र के भिरानी निवासी युवती के साथ शादी हुई थी

हरियाणा के हिसार जिले में बालसमंद एरिया के डोभी गांव में शुक्रवार अलसुबह अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर दी। मृतक का नाम सुनील है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम को लेकर पेच फंसा हुआ है। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव को अस्पताल से लेकर नहीं जाएंगे। मृतक की पत्नी भी घर से गायब है।

पुलिस पत्नी की तलाश कर रही है। पुलिस को एक युवक पर भी शक है। उसकी पत्नी पहले भी युवक के साथ भागी थी। सुनील की राजस्थान के भादरा क्षेत्र के भिरानी निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। सुनील अपने परिवार के साथ डोभी गांव की ढाणी में रह रहा था।

शुक्रवार अल सुबह हमलावर उसके घर पर आए और उस पर चाकू और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुत्र को बचाने के लिए उसके पिता राजकुमार और मां ने प्रयास किया तो हमलावरों ने उन दोनों को भी घायल कर दिया। करीब सात से आठ आदमी हमलावर आए।

रिश्तेदारों ने बताया कि सुनील की 11 महीने पहले शादी हुई थी। कुछ दिन से सुनील के घर की रेकी की जा रही थी। एक महिला और पुरुष चूडियां बेचने के बहाने घर की रेकी करके गए थे।

घटना की वारदात के बाद से मृतक की पत्नी भी गायब है। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी इस वारदात में शामिल है। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक हम सिविल अस्पताल से शव नहीं उठाएंगे।

परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने सुनील की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। जबकि मां के दोनाें हाथ तोड़ दिए। सदर SHO मंदीप सिंह चहल ने बताया कि सुनील की मौत हो गई है। उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rajasthan