https://www.choptaplus.in/

कार्तिकेय शर्मा व कृष्ण लाल पंवार की राज्यसभा चुनाव में जीत पर चौपटा में बांटे लड्डू

दुष्यंत चौटाला की कुशल रणनीति व  सकारात्मक सोच से कार्तिकेय शर्मा की हुई जीत पर-- अनिल कासनियां।
 
khushi photo

Chopta Plus News Naresh Beniwal 9896737050-------राज्यसभा के हुए चुनाव में कार्तिकेय शर्मा व कृष्ण लाल पंवार का राज्यसभा सदस्य की जीत पर शनिवार को जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल कासनियां के चोपटा स्थित प्रतिष्ठान मंगलम पेंटस पर लड्डू बांटकर खुशी जताई।

 अनिल कासनियां ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के कुशल नेतृत्व में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  व पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला की कुशल रणनीति,उनकी नेतृत्व क्षमता व उनकी सकारात्मक सोच की वजह से आज कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है।

उन्होंने कहा कि  कृष्ण पंवार व कार्तिकेय शर्मा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पालाराम कासनियां, लीलू राम बैनीवाल, जजपा जिला महासचिव बलराम कासनियां, तिलोक पुनिया, हनुमान कासनियां, राजकुमार सिहाग, सुरेश गोयल, वेद प्रकाश, महेंद्र सोनी, पवन गहलोत, प्रदीप कुमार, पुनीत कासनिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो। कार्तिकेय शर्मा व कृष्ण पंवार की जीत पर मंगलम पेंटस चौपटा में मिठाई बांटते हुए

Rajasthan