https://www.choptaplus.in/

बारिश ने बढ़ाई ठंड, सामान्य से तीन डिग्री गिरा दिन का तापमान

दिन के समय तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस घटकर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रात्रि तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
WEATHER
उत्तरी हरियाणा को मौसम विज्ञानियों ने पहले ही बारिश पर अलर्ट जारी कर दिया है।

                     

बारिश : सामान्य से तीन डिग्री गिरा दिन का तापमान

आगामी दो से तीन दिनों में ही बारिश होने की संभावना

20.2 डिग्री दर्ज किया गया दिन का तापमान

11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया रात का पारा

उत्तरी हरियाणा को मौसम विज्ञानियों ने पहले ही बारिश पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को सुबह कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। इसके बाद दोपहर को हल्की धूप निकली थी तो बादलवाई ने सूर्य देवता को फिर से छिपा लिया। वहीं, फिर से बारिश आने की स्थिति बन गई।

दिनभर चलती रही आंखमिचौनी

बादल के कारण दिनभर धूप और बारिश की आंखमिचौनी चलती रही। मगर मौसम परिवर्तन का सबसे अधिक असर दिन के तापमान में पड़ा है। अंबाला में दिन के समय तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस घटकर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रात्रि तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में भी लोगों को बारिश और ठंड से बचाव रखने की आवश्यकता है। इसके लिए बाकायदा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सलाह भी जारी की है।

आने वाले दिनों में बारिश गिराएगी पारा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 25 जनवरी को बादलवाई और कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 2627 जनवरी को भी बदलवाई रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।

28 और 29 को पश्चिम विक्षोभ की आशंका

डॉ. मदन खिचड़ ने बताया एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है। इसका प्रभाव राज्य में 28 और 29 जनवरी को गरज चमक और हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान उत्तर हरियाणा के कुछ एक जिलों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट मगर रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।

Rajasthan