https://www.choptaplus.in/

नहाने गया एक 42 वर्षीय व्यक्ति जोहड़ में डूबा, गोताखारों के अभाव में व्यक्ति की मौत हो गई, जानिए क्या वजह

हासांका गांव में नहाने के लिए जोहड़ में उतरा व्यक्ति डूब गया। गोताखारों के अभाव में घंटों बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। फायर ब्रिगेड और पुलिस भी प्रशिक्षित गोताखारों के अभाव में उसे नहीं निकाल पाई। गांव के कुछ युवकों व एक पुलिसकर्मी ने काफी देर तक मशक्कत की। इसके बावजूद उसे नहीं
 

 हासांका गांव में नहाने के लिए जोहड़ में उतरा व्यक्ति डूब गया। गोताखारों के अभाव में घंटों बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। फायर ब्रिगेड और पुलिस भी प्रशिक्षित गोताखारों के अभाव में उसे नहीं निकाल पाई। गांव के कुछ युवकों व एक पुलिसकर्मी ने काफी देर तक मशक्कत की। इसके बावजूद उसे नहीं निकाला जा सका था।

करीब 42 वर्षीय महीपाल सुबह करीब 9 बजे गांव के जोहड़ में नहाने के लिए उतरा था। पानी गहरा होने के कारण वह जोहड़ में डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। प्रशिक्षित गोताखोरों के अभाव में दोनों उसे नहीं निकाल पाए। इसी बीच एक पुलिसकर्मी नरेश जोहड़ में युवक की तलाश करने के लिए उतर गया

 

लेकिन घंटों प्रयास करने के बाद भी वह नहीं मिला। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रशासन के पास गोताखोर उपलब्ध नहीं हैं। बाहर से गोताखोर बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक को जोहड़ से नहीं निकाला गया था।

 

 

Rajasthan