https://www.choptaplus.in/

अजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान : तीसरा फ्रंट बनाने का दावा करने वाले आज सड़क नापने का काम कर रहे

पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेनें ऐलनाबाद पहुंचे अजय चौटाला

उन्होंने कहा कि उनके मन में यह टीस अभी भी बाकी है

कि जो चुनावी वादे उन्होंने लोगों के साथ किए थे विपरीत परिस्थितियों के कारण उनको पूरा नहीं कर पाए

 
ajay chautala
प्रजातंत्र में सबको सत्ता परिवर्तन का अधिकार

ऐलानाबाद।  जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर अजय सिंह चौटाला आज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए ऐलानाबाद पहुंचे, शहर के हरचंद का बास में स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चौधरी भागी राम व एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने उन्हें पगड़ी  पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन 2024 शुरू हो चुका है। उसके तहत ही पार्टी द्वारा हरियाणा के 10 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने का निर्णय लिया गया है। इनेलो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अफवाहों का दौर भी चला था उनके राजनीतिक विरोधी कहते थे कि यह गठबंधन कुछ दिनों में ही खत्म हो जाएगा पर यह गठबंधन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच में हुआ है। इसलिए इस गठबंधन को तोड़ने का अधिकार भी उन्हीं को ही है।

चौटाला ने कहा कि जो तीसरा फ्रंट बनाए की बात किया करते थे आज उनको कोई भी अपनी पार्टी में नहीं बुला रहा। बंगलुरू में हुई सर्व पार्टी मीटिंग में भी तीसरे फ्रंट का दावा करने वालों को नहीं बुलाया गया। इसलिए वही लोग आज सडके नापने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा पद नहीं रथ यात्रा है।

चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। जब उनको इनेलो से निष्कासित किया गया था तो उन्होंने जींद में सबसे पहले पार्टी के 20 विधायक, चंदा, डंडा पार्टी फंड, चुनाव चिन्ह व 23 प्रतिशत वोट सभी इनेलो को सौंप दिए थे और उन्होंने जजपा के नाम से एक नया घर बसाया था। परंतु अफसोस की बात है कि 9 महीने के समय में ही वह पार्टी धरातल से शरातल तक पहुंच गई। 20 विधायकों में से केवल एक विधायक उनके पास रह गया है और 1.5 प्रतिशत वोट पार्टी के पास बचे हैं। वही जजपा का नया संगठन खड़ा होने के बाद पार्टी ने 17.5 प्रतिशत वोट हासिल किए और अपने 10 विधायक भी बनाए।

उन्होंने कहा कि उनके मन में यह टीस अभी भी बाकी है कि जो चुनावी वादे उन्होंने लोगों के साथ किए थे विपरीत परिस्थितियों के कारण उनको पूरा नहीं कर पाए हैं, फिर भी उन्होंने चौधरी देवीलाल की नीतियों पर पहरा देते हुए किसानों को आर्थिक आजादी दिलाने का काम किया है।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। उसके बाद ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। देश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आमने-सामने बन रहे एनडीए व इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिनकी  खीर जुतिया में बंटती है वह इकट्ठे कैसे रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बड़े चौटाला साहब कहीं से भी चुनाव लड़ें व किसी के साथ भी गठबंधन करें यह उनका अधिकार है व प्रजातंत्र में सबको सत्ता परिवर्तन का अधिकार है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी भागी राम, सर्वजीत सिंह मसीता, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, जिला प्रधान अशोक वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष शारदा सिहाग, युवा यूथ अध्यक्ष रणदीप मटदादू, अंजनी लढ़ा,  हरि सिंह भारी, सुरेंद्र बेनीवाल, जैपाल नैन सहित पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो कैप्शन  पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर अजय सिंह चौटाला।

Rajasthan