https://www.choptaplus.in/

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गुजरात से शुरू हुई भारत यात्रा कि हरियाणा में प्रवेश पर जोरदार स्वागत

5 सितंबर शिक्षक दिवस को सोमनाथ गुजरात से शुरू हुई
 
PANTION

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ

भारत यात्रा

चौपटा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की पुरानी पेंशन बहाली के लिए 5 सितंबर शिक्षक दिवस को सोमनाथ गुजरात से शुरू हुई भारत यात्रा ने आज राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया।

इस यात्रा की अध्यक्षता गुजरात प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान श्री दिग्विजयसिंह जडेजा कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी सिरसा, जिला कार्यकारिणी एवं खण्ड कार्यकारिणी नाथूसरी चोपटा द्वारा हरियाणा व राजस्थान सीमा पर भव्य स्वागत किया गया।

खण्ड चोपटा कार्यकारिणी द्वारा खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में  दिग्विजयसिंह जडेजा ने पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए केंद्र सरकार से आर-पार की लड़ाई की घोषणा की।इस कार्यक्रम में राज्य प्रधान जगजीत सिंह, महासचिव तरूण सुहाग,कोषाध्यक्ष सतीश वत्स, राज्य उप प्रधान राजकुमार कासनियां, जिला प्रधान बंसी लाल झोरड़, खण्ड प्रधान शैलेन्द्र ढिल्लों ने जिले भर से उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद किया।

Rajasthan