https://www.choptaplus.in/

ऑस्ट्रेलिया न भेजने पर बेटी ने पिता को मारी गोली, अरदास कर रहे पिता पर किया हमला

 
daughter died father
Punjab Crime News | Baba Bakala News | Ferozepur News | Chopta Plus

पंजाब के बाबा बकाला क्षेत्र के गांव खलचियां में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल पिता को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी स्नेहदीप ऑस्ट्रेलिया जाने की जिद कर रही थी, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

डीसीपी बाबा बकाला के अनुसार स्नेहदीप 12वीं पास है और विदेश जाने को लेकर परिवार से लगातार विवाद कर रही थी। पुलिस के मुताबिक लड़की ने आरोप लगाया कि उसे कई बार रोका गया और घर में बंधक बनाकर रखा गया, जिसके चलते वह तनाव में थी। इसी तनाव में उसने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।

परिवार के अनुसार घटना उस समय हुई जब हरमिंदर सिंह सुबह घर में अरदास कर रहे थे। इसी दौरान स्नेहदीप ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर ले जाया गया।

हालांकि परिवार ने बेटी के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने के आरोपों को गलत बताया है। परिजनों का कहना है कि बेटी मानसिक तनाव में थी और उसी स्थिति में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Rajasthan