https://www.choptaplus.in/

सदाचार के तौर पर मनाया जाएगा डॉ. अजय चौटाला का जन्मदिन।

जेजेपी पदाधिकारी सुरेंद्र चाहरवाला ने बताया कि उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश है
 
डॉ अजय चौटाला
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने राजनीति में सदैव आदर्श, पारदर्शिता एवं नेक नियती का प्रमाण दिया है।


सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के कल 13 मार्च के जन्मदिन को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सदाचार के तौर पर मनाया जाएगा।

इस सिलसिले में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र चाहरवाला, सुखमंदर सिहाग व शगनजीत सिंह गिल आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर चौटाला हाउस के समक्ष चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में पौधे रोपित किए जाएंगे और गरीबों में फल वितरित किए जाएंगे।

साथ ही गायों को गुड़ व चारा भी खिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने राजनीति में सदैव आदर्श, पारदर्शिता एवं नेक नियती का प्रमाण दिया है। जेजेपी पदाधिकारी सुरेंद्र चाहरवाला ने बताया कि उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश है और सभी उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी कर रहे
हैं। 

Rajasthan