Haryana News: हिसार में दुष्यंत चौटाला को पुलिस ने रोका, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश — जेजेपी का बड़ा आरोप
हरियाणा न्यूज-हिसार: जेजेपी प्रमुख और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 17 अप्रैल को हिसार पुलिस की सीआईए (CIA) टीम पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। दुष्यंत का कहना है कि जब वे अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एसपी कार्यालय जा रहे थे, तब पुलिस की CIA टीम ने पहले उनका रास्ता रोका, फिर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और हथियार भी तान दिए। दुष्यंत ने इस पूरी घटना को लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया है।
प्रेस वार्ता में अपनी आपबीती सुनाते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुलिस ने पहले उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता बंद किया। जब वे नीचे उतरकर बात करने लगे तो CIA टीम ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन पर हथियार तान दिए, जिसे दुष्यंत ने सत्ता की गुंडागर्दी बताया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक कार्यकर्ता रिहा नहीं होते, वे पीछे नहीं हटेंगे।
GJU विश्वविद्यालय प्रदर्शन से कैसे भड़की यह सियासी आग
इस पूरे विवाद की जड़ 16 अप्रैल को हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) में हुई एक घटना है। जेजेपी की युवा टीम एक संवाद कार्यक्रम को लेकर GJU में प्रदर्शन कर रही थी, जिसके दौरान गेट तोड़े जाने और धक्का-मुक्की के आरोप लगे। पुलिस ने इस मामले में दिग्विजय चौटाला सहित 6-7 लोगों को नामजद और करीब 250 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। 17 अप्रैल की सुबह से ही हिसार में तनाव का माहौल बना रहा और दिग्विजय चौटाला व अन्य नेता गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे।
Digvijay Chautala GJU FIR News: हिसार सिटी थाने में दिग्विजय चौटाला पर केस दर्ज, जाने पूरा मामला
दुष्यंत चौटाला ने पुलिस की इस कार्रवाई को बेतुका बताते हुए कहा कि महज दो गमले टूटने के आरोप में पुलिस की 12 टीमें बनाकर पार्टी पदाधिकारियों को अपराधियों जैसा उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संवाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने उसे हिंसक बना दिया। जेजेपी का सीधा आरोप है कि यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर हो रही है और इसका मकसद विपक्षी आवाज को दबाना है।
एसपी ऑफिस के बाहर धरने की तैयारी, दुष्यंत का अल्टीमेटम
सिटी थाने के बाद सीधे एसपी ऑफिस पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जेजेपी का विरोध जारी रहेगा। पार्टी ने इस पूरे मामले को सरकार की राजनीतिक साजिश बताते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी है।
