मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एग्री-टूरिज्म सेंटर (पार्ट-2) का उद्घाटन किया।
Updated: Jan 10, 2025, 12:10 IST
ChoptaPuls News : हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एग्री-टूरिज्म सेंटर (पार्ट-2) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा तैयार की गई "पोषण उत्सव" नामक कॉफी-टेबल बुक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सेंटर का निर्माण 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से किया गया है। यह सेंटर लोगों को किसानी और कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इसके जरिए लोग यह भी जान सकेंगे कि हमारे पूर्वज खेती कैसे करते थे। इससे प्रदेश के किसानों और नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा।