https://www.choptaplus.in/

Haryana News : हरियाणा के 25% किसान हुए कर्जदार, कर्ज के बोझ से 23 किसानों की मौत.

चंडीगढ़: सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने हरियाणा विधानसभा में किसानों के कर्ज पर एक सवाल का जवाब दिया उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों का करीब 10,400 करोड़ रुपये बकाया है।

 
 हरियाणा के 25% किसान हुए कर्जदार, कर्ज के बोझ से 23 किसानों की मौत

 Haryana News: हरियाणा के किसान अपनी खेती के लिए देश भर में मशहूर हैं।  लेकिन हरियाणा के किसानों को लेकर सबसे बड़ा खुलासा चौंकाने वाला है।  हरियाणा विधानसभा में हुए खुलासे से पता चला है कि राज्य के किसान करीब 10,400 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं.  राज्य के करीब 25 फीसदी किसान कर्ज में हैं।  पिछले पांच साल में 23 किसानों ने कर्ज के चलते आत्महत्या की है।  राज्य में 13 किसानों पर बैंकों का तीन करोड़ रुपये बकाया है।  कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने उठाया सवाल


 हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने किसानों के कर्ज पर सवाल उठाया था.  चौधरी ने सरकार से सहकारी बैंकों में किसानों के 2017 और 2022 के बकाया की जानकारी मांगी थी.  कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने किसानों के कर्ज का ब्योरा पेश किया.  जिसे सुना सबके आंखें खुली की खुली रह गई।  केंद्र सरकार जहां किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, वहीं सारे दावे धरे के धरे रह गए।

 मंत्री बनवारी लाल ने जानकारी दी
 सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कहा कि मार्च 2017 तक 13 लाख 58 हजार 473 किसानों पर 9,652.08 करोड़ रुपये के कर्ज की राशि मार्च 2022 तक बढ़कर 10,399.34 करोड़ रुपये हो गई है.  किसानों पर कर्ज के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि सरकार ने 2017 में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था, लेकिन दोगुना नहीं हुआ, लेकिन कर्ज लगातार बढ़ रहा है.  चौधरी ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बजट में भी किसानों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है.
 

Rajasthan