Haryana News: हरियाणा सचिवालय अकाउंट ऑफिसर सुसाइड केस बड़ी अपडेट, 3 पर FIR दर्ज
विजिटर पास बनवाकर सचिवालय पहुंचे थे बलवंत
जांच में सामने आया है कि बलवंत सिंह सोमवार सुबह विधिवत विजिटर पास बनवाकर सचिवालय के अंदर गए थे। यह पास सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ और उनकी एंट्री 10:22 बजे हुई थी। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन के 'कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स' से ऑफिशियल काम का हवाला दिया था। पुलिस अब सचिवालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि एंट्री के बाद बलवंत किस-किस से मिले थे।
बैंक घोटाले को लेकर बनाया जा रहा था दबाव
मृतक के परिजनों ने इस सुसाइड के पीछे एक बड़े बैंक घोटाले और विभागीय अधिकारियों के भारी दबाव को मुख्य वजह बताया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई राजपाल यादव ने बताया कि बलवंत पर बैंक घोटाले को लेकर कुछ लोग लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले दिनों बलवंत ने बताया था कि एक डायरेक्टर ने चेकबुक के लिए फोन किया था, जबकि एक अन्य कर्मचारी भी उन्हें परेशान कर रहा था। राजपाल के मुताबिक, सोमवार को घर से निकलते वक्त बलवंत ने अपने बेटे से कहा था कि 'अधिकारी बनना कर्मचारी का जीवन नहीं होता'।
Sirsa News: 12 अप्रैल को हुई थी 50 हजार की चोरी, अब तक गिरफ्तारी न होने से फैक्ट्री मालिक परेशान
सीबीआई पूछताछ से पहले उठाया खौफनाक कदम
इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि बैंक घोटाले को लेकर सोमवार को ही सीबीआई बलवंत सिंह से पूछताछ करने वाली थी, लेकिन जांच एजेंसी के सवालों का सामना करने से पहले ही उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक के भाई ने सवाल उठाया है कि बलवंत सचिवालय में आखिर किससे मिलने गए थे, इसकी परतें खुलनी चाहिए। परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
