https://www.choptaplus.in/

हरियाणा मौसम का यू-टर्न: 3 दिन चलेगी झुलसाने वाली 'लू', जाने बारिश को लेकर क्या है IMD का अलर्ट

 
Haryana Weather Update Rain Alert Image 13 May 2026

चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से आंधी और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 8 जून से 10 जून तक पूरे प्रदेश में एक बार फिर से 'हीट वेव' (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 11 जून से मौसम में दोबारा भारी बदलाव होगा और प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली कड़कने व बारिश की चेतावनी दी गई है।

रविवार, 7 जून के लिए मौसम विभाग ने कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है और मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके तुरंत बाद 8, 9 और 10 जून को तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इन तीन दिनों के दौरान पश्चिमी और मध्य हरियाणा के हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में यह 38 से 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

इस लू और भयंकर गर्मी के बाद 11 जून से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11, 12 और 13 जून को प्रदेश में स्क्वाल (तेज झक्कड़ हवाओं) के साथ बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले बीते दिनों मौसम विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित 10 जिलों में बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

हरियाणा में पात्र होने के बाद भी नहीं मिल रहा 'लाड़ो लक्ष्मी योजना' का लाभ, सामने आई बड़ी वजह

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेशवासियों को तेज गर्मी और आंधी-बारिश के इस मिले-जुले मौसम का सामना करना पड़ेगा। 11 जून के बाद होने वाली बारिश से ही तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, तब तक लू के थपेड़े दिन के समय लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
 

Rajasthan