https://www.choptaplus.in/

Haryana Aaj Mausam: सिरसा समेत हरियाणा के सभी जिलों में आज और कल कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी डिटेल

 
Dark heavy clouds and rain during a severe hailstorm in Hisar Haryana with strong dusty winds.

हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। तेज गर्मी के बीच आमजन को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 5 और 6 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके प्रभाव से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। 

करनाल में सर्वाधिक बारिश और हिसार में ओले

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 17 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार करनाल में सबसे ज्यादा 60.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर और हिसार में भी झमाझम बादल बरसे। बीती रात हिसार के आदमपुर और अग्रोहा इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

Haryana Weather Rain Hailstorm Alert May 5th

हीटवेव का असर खत्म, रात का पारा गिरा

मई महीने की शुरुआत में अमूमन भीषण लू (हीटवेव) का प्रकोप रहता है। इस बार ठंडी हवाओं के कारण मार्च जैसी ठंडक का अहसास हो रहा है। दिन के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से काफी नीचे है। रोहतक में रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री तक लुढ़क गया। बारिश से लोगों को फौरी राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। 

Haryana Aaj Ka Mausam: आज-कल होगी झमाझम बारिश, 60 km/h की स्पीड़ से चलेगी आंधी, जानिए अपने जिले का पूरा हाल

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

आईएमडी चंडीगढ़ के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अगले 48 घंटों तक मौसम का यह अस्थिर मिजाज बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने आज और कल प्रदेशभर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई जिलों में आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने आमजन से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रमोहन ने कहा —
"नया पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर से शुरू हो गया है। बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में फिलहाल हीटवेव का असर पूरी तरह खत्म हो गया है।"
 

Rajasthan