रागनी जगत को बड़ा झटका: हरियाणवी रागनी गायक पेप्सी शर्मा का हार्ट अटैक से निधन
सपना चौधरी के साथ मंच साझा करने वाले, पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै से' फेम पेप्सी शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा Pepsi Sharma Death News
हरियाणा। Pepsi Sharma Death News हरियाणवी लोक कला और रागनी गायन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हरियाणवी रागनी गायक एवं लोक कलाकार यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र मात्र 38 वर्ष थी।
पेप्सी शर्मा अपने पीछे पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से हरियाणवी संगीत और लोक कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Pepsi Sharma Death News गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के निवासी यशपाल शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में विशेष पहचान बनाई थी। मंचीय कार्यक्रमों में उनकी प्रस्तुति को दर्शक बेहद पसंद करते थे। हालांकि उनका वास्तविक नाम यशपाल शर्मा था, लेकिन मंचों पर वे "पेप्सी शर्मा" के नाम से प्रसिद्ध हुए।
हरियाणा में आयोजित होने वाले रागनी कार्यक्रमों और गोशालाओं के सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। उनकी दमदार आवाज और हरियाणवी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने उन्हें लाखों लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया।
पेप्सी शर्मा ने मशहूर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के साथ कई मंचीय कार्यक्रम किए। एक कार्यक्रम में उनके नागिन डांस की प्रस्तुति काफी चर्चा में रही थी, जिसका वीडियो करोड़ों लोगों ने देखा। उनकी लोकप्रिय रागनी "पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै से" को भी दर्शकों ने खूब सराहा और इस पर लाखों व्यूज आए।
मंचीय प्रस्तुतियों के अलावा पेप्सी शर्मा ने टीवी जगत में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने लोकप्रिय कार्यक्रम "यह दिल है हिंदुस्तानी" सहित कई टीवी मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी गायकी और प्रस्तुति शैली ने उन्हें हरियाणवी लोक संगीत की दुनिया में अलग पहचान दिलाई।
Pepsi Sharma Death News परिजनों के अनुसार, पेप्सी शर्मा को बचपन से ही गायन का शौक था। करीब 20 साल पहले उन्होंने परिवार को बताए बिना गायन की दुनिया में कदम रखा था। जब उनका पहला कार्यक्रम टेलीविजन पर प्रसारित हुआ, तब परिवार को उनकी इस प्रतिभा के बारे में पता चला। धीरे-धीरे उन्होंने रागनी गायन में अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली।
छह भाइयों में सबसे छोटे पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कलाकारों, प्रशंसकों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
पेप्सी शर्मा का निधन हरियाणवी लोक कला और रागनी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके गीत और प्रस्तुतियां हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।
Pepsi Sharma Death News, Haryanvi Ragni Singer, Yashpal Sharma, Haryanvi Artist Death, Sapna Choudhary Stage Show, Patla Dupatta Tera Muh Dikhya Se, Haryanvi News, Ragni News, Haryanvi Folk Artist, Breaking Haryana News.
