https://www.choptaplus.in/

Hisar News: 1 लाख रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार, पुलिस करेगी गिरोह का खुलासा

Hisar में सिटी थाना पुलिस ने 1 लाख रुपए रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट मनोज सिंधवानी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस अब पूरे गिरोह की जांच में जुटी है।
 
1 लाख रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार
RTI एक्टिविस्ट 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार 
अब पुलिस खोलेगी पूरे गिरोह का राज!

Hisar News हरियाणा के Hisar जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सिटी थाना पुलिस ने एक तथाकथित RTI एक्टिविस्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान मनोज सिंधवानी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी गणेश मार्केट में एक मोबाइल शॉप मालिक से RTI न लगाने के बदले पैसे मांग रहा था।

 कैसे हुआ खुलासा?

शॉप मालिक मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि सेक्टर-14 के सामने उसकी बिल्डिंग बन रही है। इसी दौरान आरोपी बार-बार उससे पैसे की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो RTI लगाकर बिल्डिंग सील करवा देगा। इसके बाद मामला Hisar के SP तक पहुंचा, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

 पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

सिटी थाना पुलिस ने योजना बनाकर जाल बिछाया और शुक्रवार देर रात आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया और अपने बच्चों की दुहाई देता रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

 गिरोह का होगा खुलासा

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और यह रकम किन लोगों में बांटी जानी थी। साथ ही नगर निगम से जुड़े अन्य RTI एक्टिविस्ट्स की भी जांच की जाएगी।

 पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज सिंधवानी पहले भी अवैध वसूली के मामले में पकड़ा जा चुका है। करीब 9 महीने पहले उसने एक व्यापारी से ₹7,000 की वसूली की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

कोर्ट में पेशी

पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उसके पूरे नेटवर्क और गिरोह का खुलासा किया जा सके।

Rajasthan