https://www.choptaplus.in/

2024 मतदाता सूची में हरियाणा में कुल कितने मतदाता हैं?, how many voters in haryana 2024

हरियाणा में अब कुल 1 करोड़ 97 लाख 25 हजार 257  रजिस्टर्ड मतदाता
 
haryana voters

25 लाख मतदाताओं के साथ गुड़गांव हरियाणा का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र

10 लोकसभा सी‌टों में सोनीपत संसदीय क्षेत्र सीट में सबसे कम मतदाता

haryana news :  चंडीगढ़   - भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) द्वारा  प्रदेश  के सभी 22 ज़िलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की ताज़ा संख्या को इस वर्ष 1 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट किया गया .  जिसका फाइनल प्रकाशन  22 जनवरी 2024  को  किया गया है. ताजा  मतदाता सूचियों  के अनुसार हरियाणा में अब कुल 1 करोड़ 97 लाख 25 हजार 257  रजिस्टर्ड मतदाता है जबकि गत वर्ष यह संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी.

गुड़गांव (गुरुग्राम ) संसदीय क्षेत्र सीट

हेमंत ने बताया कि हालांकि गुड़गांव जिले का नाम वर्ष 2016 में बदलकर  गुरुग्राम कर दिया गया था, परन्तु लोकसभा और विधानसभा हलके के  सन्दर्भ में आज भी इसे गुड़गांव ही कहा जाता है एवं अगली परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही इसका नाम बदलकर गुरुग्राम किया जा सकता है. बहरहाल, गुड़गांव लोकसभा हलके में वर्तमान गुरुग्राम जिले के चारों विधानसभा हलके - गुडगाँव, सोहना, बादशाहपुर और पटौदी, रेवाड़ी जिले के अंतर्गत   बावल  और  रेवाड़ी  विधानसभा हलका और मेवात जिले की  तीनों विधानसभा सीटें‌ - नूहं, फिरोजपुर‌ झिरका  और पुनहाना मतदाता शामिल हैं.  ताज़ा  आंकड़ों  अनुसार गुरुग्राम ज़िले के अंतर्गत पड़ने वाले  बादशाहपुर विधानसभा हलके में  4 लाख 62 हजार 765 मतदाता है एवं मतदाताओं की दृष्टि से यह प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा हलका‌ है.

फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र सीट

गुड़गांव के बाद मतदाताओ की दृष्टि से प्रदेश का दूसरा  सबसे बड़ा लोकसभा हलका फरीदाबाद है जहाँ  23 लाख 54 हज़ार 666 मतदाता है. फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फरीदाबाद जिले के 6 विधानसभा हलके  -- पृथला, फरीदाबाद एन.आई.टी., बड़खल, बल्लभगढ़,फरीदाबाद  और तिगांव एवं पलवल जिले के तीन विधानसभा हलके - हथीन, होडल और पलवल पड़ते हैं.

करनाल संसदीय क्षेत्र सीट

फरीदाबाद के बाद  तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा हलका करनाल है जहाँ 20 लाख 73 हज़ार 329 मतदाता है. करनाल लोकसभा सीट में करनाल जिले के पांच विधानसभा हलके -- करनाल, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा और असंध जबकि पानीपत जिले के चार विधानसभा हलके - पानीपत शहरी, पानीपत ग्रामीण, इसराना और समालखा शामिल है.

अम्बाला लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीट

करनाल के बाद मतदाताओ के आधार पर  अम्बाला लोकसभा हलका चौथा सबसे बड़ा है जहाँ 19 लाख 71 हज़ार 584 मतदाता है. अम्बाला लोकसभा हलके में अम्बाला जिले के चार विधानसभा हलको - अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, नारायणगढ़ और मुलाना एवं पंचकूला जिले के दो -- कालका और पंचकूला तथा यमुनानगर जिले के जगाधरी, यमुनानगर,साढौरा हलके शामिल है.

सिरसा संसदीय क्षेत्र सीट

अम्बाला के बाद सबसे बड़ा सिरसा लोकसभा हलका है जहाँ 19 लाख 20 हज़ार 742 मतदाता है. इस हलके में सिरसा जिले के पाचों विधानसभा हलके - कालांवाली, डबवाली, रानियां, सिरसा और ऐलनाबाद, फतेहाबाद जिले के तीन -- रतिया, टोहाना और फतेहाबाद और जींद जिले का नरवाना विधानसभा हलका शामिल है.

रोहतक लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीट

सिरसा के बाद रोहतक लोकसभा हलका पड़ता है जहाँ 18 लाख 63 हज़ार 973 मतदाता हैं. इस हलके में रोहतक जिले के चारों विधानसभा हलके - महम, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक और कलानौर हलके, झज्जर जिले के चार - बहादुरगढ़, बादली,झज्जर और बेरी हलके एवं रेवाड़ी जिले का कोसली विधानसभा हलका शामिल है.

 कुरुक्षेत्र लोकसभा  संसदीय क्षेत्र सीट

उसके बाद प्रदेश में कुरुक्षेत्र लोकसभा हलका है जहाँ 17 लाख 75 हज़ार 529 मतदाता हैं. इस हलके में कुरुक्षेत्र जिले के चारों विधानसभा हलके - लाडवा, शाहबाद, थानेसर और पेहोवा एवं कैथल जिले के चारों हलके - गुहला, कलायत, कैथल और पूंडरी a एवं यमुनानगर जिले का रादौर हलका शामिल है.

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीट

उसके बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा हलका है जहाँ 17 लाख 70 हजार 362 मतदाता है. इस हलके में भिवानी जिले के तीन -- लोहारु, भिवानी और तोशाम, चरखी दादरी के दो - बाढ़डा और दादरी एवं  महेंद्रगढ़ जिले के चार - अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा हलके शामिल है.

 हिसार लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीट

उसके बाद हिसार लोकसभा हलका है  जहाँ  17 लाख 63 हज़ार 715 मतदाता है. इस हलके में हिसार जिले के सात लोकसभा हलकों -- आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार और नलवा एवं जींद जिले का उचाना कलां और भिवानी जिले का बवानी खेड़ा विधानसभा हलका शामिल है.

 

सोनीपत लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीट

सबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा हलके में 17 लाख 37 हज़ार 313 है. इस हलके में सोनीपत जिले के चारों विधानसभा हलके --गनौर, राई, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना और बरोदा जबकि जींद जिले के तीन- जुलाना, सफीदों और जींद विधानसभा हलका शामिल है.

बहरहाल, इसी बीच  पंजाब एवं हरियाणा  हाईकोर्ट के एडवोकेट  हेमंत कुमार  ने भारतीय चुनाव आयोग से आधिकारिक आंकड़े प्राप्त कर उनका अध्ययन और विश्लेषण कर  बताया कि जहाँ तक प्रदेश के 10 लोकसभा हलकों का विषय है, तो इस आधार पर गुड़गांव  लोकसभा क्षेत्र  मतदाताओ की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा हलका है जहाँ  कुल मतदाता 24 लाख 94 हज़ार 44 अर्थात करीब 25 लाख  हैं.

Rajasthan