जरुरी सूचना: राशन डिपो धारकों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी से सतर्क रहें

ChoptaPuls News : आखिरकार राशन वितरण में हो रही धोखाधड़ी के मामलों को लेकर आपको जागरूक करना जरूरी है। यदि आप राशन कार्ड धारक हैं, तो कृपया हर महीने अपने राशन की सही जानकारी चेक करें। राशन लेने के बाद सुनिश्चित करें कि आपको दिए गए राशन की पूरी जानकारी सही है।
आपका राशन चेक करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएं:
https://epos.haryanafood.gov.in/SRC_Trans_Int.jsp
इस लिंक पर जाकर अपना राशन कार्ड नंबर या फैमिली आईडी नंबर भरें। इसके बाद आपको आपके वर्तमान और पिछले महीने के राशन की पूरी डिटेल मिलेगी। आप यहां देख सकते हैं कि आपको प्रत्येक महीने किस चीज़ की कितनी मात्रा दी जानी चाहिए - जैसे तेल, चीनी, गेहूं इत्यादि।
CF कॉलम का ध्यान रखें
यदि आप पिछले महीने का राशन नहीं लेते हैं, तो वह अगले महीने के राशन के साथ ले सकते हैं। अक्सर डिपो धारक पुराने राशन को पेंडिंग रखकर आपको एक साथ अधिक राशन देने का दावा करते हैं। ऐसा तब होता है जब वह आपको केवल आधा राशन देते हैं और बताते हैं कि पिछला राशन नहीं आया था।
इसलिए हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपको हर महीने का राशन सही मात्रा में मिले। राशन लेने के बाद इस जानकारी को चेक करें और सुनिश्चित करें कि आपके कार्ड में वास्तविक राशन की डिटेल सही है।
कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस धोखाधड़ी से बच सकें।