https://www.choptaplus.in/

LPG Price Update: महंगाई का एक और झटका, गैस सिलेंडर की कीमतों में धमाका, जानिए कितने रूपए में मिलेगा सिलेंडर, Chopta Plus

देश में आजकल आमलोगों को महंगाई का झटका पर झटका लगा रहा। लगातार पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बार आज से हर घर में इस्तेमाल होने वाला गैस का सिलेंडर भी महंगा हो गया है। वहीं कुछ ही दिन पहले आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया तो लोगों के लोन की किस्त में इजाफा हो
 

देश में आजकल आमलोगों को महंगाई का झटका पर झटका लगा रहा। लगातार पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बार आज से हर घर में इस्तेमाल होने वाला गैस का सिलेंडर भी महंगा हो गया है। वहीं कुछ ही दिन पहले आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया तो लोगों के लोन की किस्त में इजाफा हो गया है। बाजार में खाने पीने का सामान भी लगातार ही महंगा हो रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं कि गैस का घरेलू सिलेंडर किस शेयर में कितना महंगा हुआ है। और हां गैस सिलेंडरों के यह बढ़े हुए रेट आज से ही लागू भी हो गए हैं।

 

 

 

घरों में 14.2 किलोग्राम का आने वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 50 रुपये महंगा किया गया है। शनिवार (7 मई 2022) को अब दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च 2022 को भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके अलावा पटना में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी गै सिलेंडर अब 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। इसके अलावा पंजाब में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1035 रुपये हो गई है।

 

 

 

  • दिल्ली : 999.50 रुपये
  • मुंबई : 999.50 रुपये
  • कोलकाता : 1,026 रुपये
  • चेन्नई : 1,015.50 रुपये
  • लखनऊ : 1,037.50 रुपये

 

आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसके पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 1 मई को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 102.50 रुपये बढ़ाया गया था। इसके बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था।

 

 

 

 

 

Rajasthan