https://www.choptaplus.in/

हरियाणा में बड़ा हादसा: ट्रक में घुसी कार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत।

परिजनों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी |
 
accident
मृतको में से 3 शिकोहपुर, जिला गुड़गांव व एक शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था |


 Haryana news :  महेंद्रगढ़-कनीना-कोसली स्टेट हाईवे नंबर 24 पर बीती मध्य रात्रि उन्हाणी के समीप  सड़क हादसे में कार सवार चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई  | महेंद्रगढ़ की ओर से तेज गति से जा रही कार रामपुरी डिस्ट्रीब्यूटर के लीकेज साइफन से क्षतिग्रस्त सड़क पर असंतुलित हो गई और सामने जा रहे एक ट्रक में घुस गई|


कार से दो शव रात को ही निकाल लिए गए थे जबकि दो शव सोमवार सुबह क्रेन की सहायता से खिड़की काटकर निकाले गए ! बताया जा रहा है कि चारों युवक किसी जलवा पूजन समारोह में शरीर होकर वापस लौट रहे थे |

मृतको में से 3 शिकोहपुर, जिला गुड़गांव व एक शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था | इनमें से एक युवक की शादी बीते दो महीने पूर्व ही हुई थी | हादसे के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है  |

कनीना सिटी थाना इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवकों के उप नागरिक अस्पताल कनीना में भिजवा दिए गए हैं | परिजनों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी |

Rajasthan