https://www.choptaplus.in/

पाले से सरसों की फसल हो गई खराब, सब्जी पर भी पड़ा असर

कृषि विभाग ने सरसों में पाले का अधिक असर मानते हुए 25 प्रतिशत तक अधिक नुकसान का आकलन किया है। इसके लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। 0 से 25 प्रतिशत, 25 से 50, 50 से 75 तथा 75 से अधिक की श्रेणी रही।
 
sarso
किसानों के अनुसार पाला जमने की वजह से सरसों की फसल में जो नुकसान हुआ है वह फली खराब होने का है।

           

जिले में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। विशेषकर सब्जी व सरसों की फसल को सीधा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के आरंभिक आंकड़ों के अनुसार जिले में 34 हजार हेक्टेयर में सरसों को नुकसान पहुंचा है। जिला में इस बार सरसों की फसल 80 हजार हेक्टेयर में खड़ी है। हालांकि नुकसान का सही आकलन गिरदावरी से ही पता चल पाएगा। कृषि विभाग ने तो आरंभिक रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।

किसानों के अनुसार पाला जमने की वजह से सरसों की फसल में जो नुकसान हुआ है वह फली खराब होने का है। ज्यादातर जगह फलियां खराब हो गई हैं और उसमें दाने नष्ट हो गए हैं। दाने नष्ट होने के कारण सरसों की पैदावार पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों की मानें तो एक सप्ताह तक पाला जमने की स्थिति ने सरसों की फसल को तबाह कर दिया है। किसान गुरविंद्र सिंह, रवि कुमार ने बताया कि उनके यहां पाले की वजह से सरसों को जो नुकसान हुआ है वह अब ठीक नहीं हो सकता है।

\

   25  प्रतिशत तक आकलन की भेजी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार कृषि विभाग ने सरसों में पाले का अधिक असर मानते हुए 25 प्रतिशत तक अधिक नुकसान का आकलन किया है। इसके लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। 0 से 25 प्रतिशत, 25 से 50, 50 से 75 तथा 75 से अधिक की श्रेणी रही। 50 से अधिक नुकसान का कहीं से कोई आकलन नहीं है।

25 प्रतिशत नुकसान का आकलन पूरे जिला से है जबकि कुछ जगह 40 प्रतिशत तक नुकसान का भी आरंभिक आकलन माना गया। अधिकारियों के अनुसार पाला व ओलावृष्टि में फसल का सही आकलन सात दिन से पहले नहीं किया जा सकता। दोनों ही स्थितियों में धूप निकलने के बाद फसल का नुकसान कम हो सकता है

गिरदावरी से सामने आएंगे सही आंकड़े

किसान लंबे समय से गिरदावरी की मांग कर रहे हैं। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार को तुरंत गिरदावरी करवानी चाहिए क्योंकि इसी से सही नुकसान का आकलन हो पाएगा। गिरदावरी का कार्य जितना जल्दी शुरू होगा उतना ही सही स्थिति पता चल पाएगी। किसान नेता प्रकाश ममेरा ने कहा कि जिला में सरसों की फसल को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

सब्जी में आलू सबसे अधिक प्रभावित

सिरसा जिला में सब्जी की फसल को भी पाले से नुकसान पहुंचा है। बड़ा नुकसान आलू की फसल को माना गया है। जिला में आलू की अच्छी खेती है और यहां आलू में 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों के अनुसार आलू में हुए नुकसान की भरपाई सरकार को करनी चाहिए क्योंकि आलू जल्दी खराब हो जाता है और इस बार तो पाला जमने की वजह से दूसरी सब्जी को भी नुकसान पहुंचा है

इस बार पाला पड़ने की वजह से फसलों को नुकसान के बारे में आरंभिक रिपोर्ट तैयार की गई है जो सरकार को भेज दी गई है। असली नुकसान का आकलन गिरदावरी से हो सकता है। पाले की स्थिति में नुकसान सात दिन बाद ही पता चलता है। डा. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा

Rajasthan