https://www.choptaplus.in/

नांगल चौधरी: पंचायत की जमीन पर मलबा डालना पर 2 बड़ी खनन कंपनियों पर FIR दर्ज

 
नांगल चौधरी: पंचायत की जमीन पर मलबा डालना पर 2 बड़ी खनन कंपनियों पर FIR दर्ज

नांगल चौधरी। दोस्तपुर गांव में पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से मलबा डालने के मामले में पुलिस ने दो खनन (माइंस) कंपनियों पर एफआईआर दर्ज की है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) की सिफारिश के बाद 'सहज भारती माइंस' और 'देवता लाइम स्टोन' के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की गई है। गांव के लोग इन कंपनियों की मनमानी को लेकर लंबे समय से परेशान थे और कई बार प्रदर्शन भी कर चुके थे।

दोस्तपुर ग्राम पंचायत ने 29 मई 2026 को अपनी बैठक में एक प्रस्ताव पास किया था। इसमें साफ कहा गया था कि ये दोनों खनन कंपनियां बिना किसी मंजूरी के गांव के खसरा नंबर-47 की जमीन पर डंपरों से मलबा डाल रही हैं। गांव वालों और पंचायत के लोगों ने कई बार मौके पर जाकर कंपनी के कर्मचारियों और संचालकों को ऐसा करने से रोका, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और लगातार अवैध रूप से मलबा डालना जारी रखा।

अपनी जमीन को मलबे का ढेर बनते देख पंचायत सदस्य नितिन कुमार ने कई बड़े अधिकारियों को इसकी शिकायत दी। जब बातचीत से बात नहीं बनी, तो पंचायत ने एक विशेष बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी ने एक राय से फैसला लिया कि गांव की जमीन और लोगों के हित को बचाने के लिए इन कंपनियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए पंचायत ने सरपंच को पूरी कानूनी पैरवी करने का अधिकार सौंप दिया।

रोहतक: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जिला पार्षद जयदेव डागर के काफिला बीच रास्ते में रोका

पंचायत की तरफ से यह प्रस्ताव पास होने के बाद बीडीपीओ अशोक कुमार ने मामले में दखल दिया। उन्होंने पंचायत के प्रस्ताव की कॉपी और जमीन की नपाई (पैमाइश) की सरकारी रिपोर्ट नांगल चौधरी पुलिस थाने के प्रभारी को भेजी और तुरंत केस दर्ज करने को कहा। पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत और पंचायत के कागजातों को आधार बनाते हुए दोनों माइंस कंपनियों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

Rajasthan