प्रदेश सरकार के विकास व विश्वास पर शहर की जनता ने चढ़ाए फूल: रामराजी शर्मा।

सिरसा। भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा ने प्रदेश में शहरी सरकार में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं दी। शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य के बाद छोटी सरकार में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री की लोकप्रियता, विकास व विश्वास पर मुहर लगाने का काम किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है।
उन्होंने कहा कि यह जीत देव तुल्य जनता जनार्दन की जीत है। विश्व के सबसे लोकप्रिय और ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है।
शर्मा ने कहा कि प्रसिद्ध रणनीतिकार चाणक्य के नाम से विख्यात विश्व के सफल चाणक्य के नाम से विख्यात सरदार पटेल के बाद में सबसे मजबूत गृहमंत्री के रूप में जाने, जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह की चाणक्य नीति की जीत हुई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मनोहर नीतियों की जीत हुई है।
शर्मा ने कहा कि युवाओं के हृदय सम्राट, 36 बिरादरी के मसीहा, 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित रहने वाले जन-जन के चहेते बन चुके प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के व्यक्तित्व की जीत हुई है।
उन्होंने कहा कि डबल ईंजन के बाद अब ट्रिपल ईंजन की सरकार विकास को और अधिक गति देगी और केंद्र व प्रदेश की तर्ज पर शहरों की विकास सरकार प्राथमिकता से करवाने का काम करेगी।