https://www.choptaplus.in/

Punjab: रिक्शा चालक बना करोड़पति, 90 साल की उम्र में लगी ढाई करोड़(2.5करोड़)की लॉटरी, 500 रुपये ने बदली किस्मत

मोगा के धर्मकोट के गांव लोहगढ़ के एक गरीब रिक्शा चालक की किस्मत उस वक्त पलट गई, जब उसे ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर मिली। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह रिक्शा चलाता है।

 
h

मोगा के धर्मकोट के गांव लोहगढ़ के एक गरीब रिक्शा चालक की किस्मत उस वक्त पलट गई, जब उसे ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर मिली। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह रिक्शा चलाता है।

गुरदेव सिंह ने कहा कि इस पैसे से वह अपने बच्चों के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे और गरीब लोगों की सेवा करेंगे। समाज सेवा पहले की तरह जारी रहेगी।

 

पंजाब के मोगा जिले में एक रिक्शा चालक की किस्मत रातोंरात बदल गई। दरअसल, उसकी ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी गई है। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह मोगा के गांव लोहगढ़ का रहने वाला है। उसने बैसाखी बंपर लॉटरी की टिकट खरीदी थी। अब इसी टिकट ने उसकी किस्मत बदल दी। 



गुरदेव सिंह की उम्र 90 साल की है। वह रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। उन्होंने 500 रुपये में बैसाखी बंपर लॉटरी की टिकट खरीदी थी। गुरदेव सिंह पहले भी लॉटरी के टिकट खरीदते थे लेकिन उन्हें क्या पता कि अबकी बार किस्मत बदलने वाली है और रातोंरात करोड़पति बन जाउंगा। 



एजेंट ने जब उनके घर पहुंचकर बताया कि उनकी ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है तो गुरदेव की खुशी का ठिकाना न रहा। गुरदेव सिंह ने कहा पिछले 40 सालों से सड़क पर बने गड्ढों में मिट्टी भरता था ताकि कोई हादसा न हो। सड़क किनारे लगे पौधों को पानी भी देता था। पिछले 40 साल से  जो सेवा की... आज उसी का फल मिला है।

गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे और एक बेटी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। परमात्मा ने मेरी बात सुन ली और उनके कृपा से आज ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। गुरदेव सिंह ने कहा कि इस पैसे से वह अपने बच्चों के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे और गरीब लोगों की सेवा करेंगे। समाज सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। गुरदेव सिंह के परिवार के लोगों का कहना अभी पूरा परिवार एक साथ रहता है। पिता गुरदेव सिंह जैसा सोचेंगे... पूरा परिवार उनके साथ हैं।

 

Rajasthan